Breaking News

प्रदेश उपाध्यक्ष भाजपा व ब्लाक प्रमुख अंबियापुर द्वारा पद्मांचल मंदिर पर वृक्षारोपण

Spread the love

प्रदेश उपाध्यक्ष भाजपा व ब्लाक प्रमुख अंबियापुर द्वारा पद्मांचल मंदिर पर वृक्षारोपण

बिल्सी:-पदमांचल जैन मंदिर पर ब्लॉक प्रमुख रेखा भारती व भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष डीपी भारती द्वारा वृक्षारोपण ,पर्यावरण गोष्ठी एवं मंदिर का भ्रमण किया गया ।इस दौरान अरिहंत वृक्षारोपण समिति के संस्थापक ट्रीमैन प्रशांत जैन द्वारा उन्हें मंदिर के विषय में विस्तार से जानकारी दी गई एवं उनके द्वारा चलाए जा रहे विगत 8 वर्षों से वृक्षारोपण अभियान की समीक्षा बैठक की ब्लॉक प्रमुख रेखा भारती ने कहा कि हमारी दुनिया को हरा-भरा और बेहतर बनाने के लिए, हमें भविष्य में पेड़ लगाने पर अधिक ध्यान देना चाहिए। व्यक्तिगत योगदान पहले किया जाना चाहिए। हमें पेड़ों की कटाई पर भी रोक लगानी चाहिए और याद रखना चाहिए कि पेड़ों के बिना जीवन नहीं होगा। पेड़ हमारे जीवन में बहुत महत्वपूर्ण हैं। प्रदेश उपाध्यक्ष डीपी भारती ने कहा कि जब से दुनिया शुरू हुई है, तभी से इंसान और क़ुदरत के बीच गहरा रिश्ता रहा है। पेड़ों से पेट भरने के लिए फल-सब्ज़ियां और अनाज मिला। तन ढकने के लिए कपड़ा मिला। घर के लिए लकड़ी मिली। इनसे जीवनदायिनी ऑक्सीज़न भी मिलती है, जिसके बिना कोई एक पल भी ज़िन्दा नहीं रह सकता। इनसे औषधियां मिलती हैं। पेड़ इंसान की ज़रूरत हैं, उसके जीवन का आधार हैं । ट्री मैन प्रशांत जैन ने कहा यह हैरत और अफ़सोस की ही बात है कि जिस देश में, समाज में पेड़-पौधों को पूजने की प्रथा रही है, अब उसी देश में, उसी समाज में पेड़ कम हो रहे हैं। बदलते दौर के साथ लोगों का प्रकृति से रिश्ता टूटने लगा। बढ़ती आबादी की ज़रूरतों को पूरा करने के लिए वृक्षों को काटा जा रहा है। नतीजतन जंगल ख़त्म हो रहे हैं। देश में वन क्षेत्रफल 19.2 फ़ीसद है, जो बहुत ही कम है। इससे पर्यावरण के सामने संकट खड़ा हो गया है इस मौके पर जैन समाज के अध्यक्ष मृगांक कुमार जैन, कवि विष्णु असावा समिति के उपाध्यक्ष देव ठाकुर प्रमोद गोस्वामी वंश गोस्वामी समेत कई लोग मौजूद रहे


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

विशाल भंडारे में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, वैश्य समाज ने दिया एकता का संदेश

Spread the loveउझानी। राष्ट्रीय वैश्य एकता दल (RVED) एवं समस्त वैश्य परिवार के सहयोग से …