Breaking News

बिसौली मे बाईपास और ललुआ नगला गांव में विद्युत उपकेंद्र की मांग को लेकर सौपा ज्ञापन

Spread the love

बिसौली। नगर में बाईपास और ललुआ नगला गांव में विद्युत उपकेंद्र की मांग को लेकर सपा के विधानसभा अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह यादव के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी कर राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन तहसीलदार विजय कुमार शुक्ला को सौंपा।
गुरुवार को समाजवादी पार्टी के बिसौली विधानसभा अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह यादव के नेतृत्व में सपा कार्यकर्ता हाथों में पोस्टर लेकर तहसील परिसर पहुंचे और जमकर नारेबाजी की है। सुरेन्द्र सिंह ने बताया कि बिसौली नगर में जाम की वजह से लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है, और घंटों जाम की लाइन में लगकर जाना पड़ता है। उन्होंने कहा नगर में बाईपास की अति आवश्यकता है। जिससे कि झाम के जाम से मुक्ति मिल सके। इधर ललुआ नगला गांव में पहले से ही विद्युत उपकेंद्र प्रस्तावित है। लेकिन बिजली घर का कार्य शुरू नहीं किया गया है। जिससे लोगों को बिजली की समस्या से जूझना पड़ता है। विधानसभा अध्यक्ष ने बताया कि आज बाईपास और बिजली घर की मांग को लेकर राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन तहसीलदार बिसौली को सौंपा गया है। उन्होंने कहा कि तहसीलदार विजय कुमार शुक्ला ने आश्वासन दिया है कि जो मांगे हैं वह शासन तक पहुंचाई जाएगी। इस अवसर पर एडवोकेट सुरेन्द्र यादव विधानसभा अध्य्क्ष, कुँवर सोमेश प्रताप, एडवोकेट सुरेन्द्र सागर, राजीव यादव, हरीश यादव, नेमपाल यादव, एडवोकेट अफजाल, एडवोकेट गजेंद्र सिंह, तेजवीर सिंह, कल्याण सिंह, चिरौंजी लाल, रामनिवास यादव, सुबोध भदौरिया आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ ने नवागत बीएसए नवीन कुमार का किया स्वागत, उठाईं शिक्षकों की समस्याएं

Spread the loveमहिला शिक्षिकाओं की सीसीएल व अन्य अवकाश समय से स्वीकृत करने की मांग, …

error: Content is protected !!