Breaking News

सभी विकास खण्डों में दिव्यांग बच्चों के चिन्हांकन, दिव्यांग प्रमाण पत्र हेतु होगा शिविर का आयोजन

Spread the love

सभी विकास खण्डों में दिव्यांग बच्चों के चिन्हांकन, दिव्यांग प्रमाण पत्र हेतु होगा शिविर का आयोजन
बदायूँ: 13 जून। मा0 अध्यक्ष उच्च न्यायालय किशोर न्याय समिति की अध्यक्षता में 30 अप्रैल 2025 को आहूत वीडियों कान्फ्रेंसिंग में दिव्यांग बच्चों के चिन्हांकन एवं उनके समग्र पुनर्वासन के सम्बन्ध में दिए गए निर्देशों के क्रम में शुक्रवार को विकास भवन में मुख्य विकास अधिकारी केशव कुमार की अध्यक्षता में जनपद स्तरीय समन्वय समिति की बैठक आहूत की गयी।
मुख्य विकास अधिकारी ने जनपद के प्रत्येक विकास खण्ड में दिव्यांग बच्चों को चिन्हित कर उनका दिव्यांग प्रमाण पत्र बनवाये जाने व विभिन्न सहायक उपकरण हेतु पंजीकृत किये जाने तथा सरकार की अन्य योजनाओं का लाभ प्रदान किये जाने हेतु चिन्हांकन शिविरों को आयोजित करने के निर्देश दिए। उन्होंने इन शिविरों को सफल बनाये जाने तथा शत-प्रतिशत दिव्यांग बच्चों के चिन्हांकन कराये जाने हेतु समस्त खण्ड विकास अधिकारियों, ग्राम प्रधानों एवं अन्य जनप्रतिनिधियों को सूचित करने के निर्देश भी दिए।
उन्होंने जिला दिव्यांगजन कल्याण अधिकारी व जिला विकास अधिकारी को अतिशीघ्र शिविरों के आयोजन हेतु तिथि एवं स्थान निर्धारित करते हुए उसकी सूची मुख्य चिकित्साधिकारी को उपलब्ध कराये जाने के निर्देश दिए, ताकि उनके स्तर से चिकित्सीय दल का गठन किया जा सके, जिससे इन शिविरों में आने वाले दिव्यांग बच्चों का तत्काल दिव्यांगता प्रमाण पत्र बन सके।
इस अवसर पर जिला विकास अधिकारी, मुख्य चिकित्साधिकारी, जिला विद्यालय निरीक्षक, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी, जिला पंचायतीराज अधिकारी, जिला सूचना अधिकारी एवं जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी उपस्थित रहे।
———


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

विकास और सुशासन में बदायूं जिला पंचायत प्रदेश में अव्वल, केंद्रीय मंत्री ने दी बधाई

Spread the loveअमर प्रभात ब्यूरो बदायूं। उत्तर प्रदेश में उत्कृष्ट कार्यों के आधार पर बदायूं …

error: Content is protected !!