Breaking News

दीपावली पर बदायूं को रोशनी से सजाने की पहल, आबिद रजा ने पालिका अध्यक्ष को भेजा पत्र

Spread the love

प्रमुख मार्गों पर फैंसी पोल लाइट और चौराहों पर रंगोली बनवाने का दिया सुझाव, शहर में गंगा-जमुनी तहजीब की मिसाल पेश करने की पहल

बदायूं। दीपावली के पर्व पर बदायूं शहर को आकर्षक रोशनी और सजावट से सजाने की पहल सामने आई है। पूर्व मंत्री एवं समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव आबिद रजा ने नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष फात्मा रजा को पत्र भेजकर शहर के प्रमुख मार्गों, बाजारों और चौराहों पर विशेष सजावट कराने का सुझाव दिया है।

आबिद रजा ने अपने पत्र में पथिक चौक से नवादा तक, मढ़ई चौक से लालपुल चौराहे तक, घंटाघर से राजकीय डिग्री कॉलेज होते हुए छह सड़का बाजार तक और इंदिरा चौक से रेलवे स्टेशन मार्ग तक फैंसी पोल लाइट लगवाने की मांग की है। इसके साथ ही घंटाघर, छह सड़का, लावेला चौक और इंदिरा चौक पर नगर पालिका की ओर से आकर्षक रंगोली बनवाने का सुझाव भी दिया है।

उन्होंने कहा कि दीपावली हिंदू समाज का प्रमुख त्योहार है। इस अवसर पर नगर पालिका को शहर में विशेष सजावट और रोशनी की व्यवस्था करानी चाहिए, जिससे त्योहार की रौनक बढ़े और शहर का वातावरण उत्सवमय नजर आए।

इस पहल को शहर की गंगा-जमुनी तहजीब और आपसी सौहार्द से जोड़कर देखा जा रहा है। अब नगर पालिका की ओर से इन सुझावों पर क्या कदम उठाए जाते हैं, इस पर शहरवासियों की नजर रहेगी।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

बसपा ने दातागंज विधानसभा कमेटी में किया फेरबदल, अभिषेक भारती बने अध्यक्ष

Spread the loveबदायूं। बहुजन समाज पार्टी ने 117-दातागंज विधानसभा कमेटी में आंशिक बदलाव करते हुए …