Breaking News

मेघनाथ वध और सिलोचना सती की लीला का भावपूर्ण मंचन, दर्शक हुए भावविभोर

Spread the love

बिसौली। आदर्श रामलीला कमेटी बिसौलीगंज में चल रही रामलीला में मेघनाथ वध एवं सिलोचना सती की लीला का भावपूर्ण मंचन किया गया। कलाकारों के सजीव अभिनय ने दर्शकों को रामकथा के प्रसंगों से रूबरू कराया।

मंचन के दौरान लक्ष्मण और मेघनाथ के बीच भीषण युद्ध हुआ। अंत में लक्ष्मण ने अपने बाणों से मेघनाथ का वध कर दिया। पति की मृत्यु का समाचार मिलने पर सिलोचना व्याकुल हो उठीं और उनका शीश लेने रामदल पहुंचीं। यहां प्रभु श्रीराम और सिलोचना के बीच हुए संवाद ने दर्शकों को भावुक कर दिया। मेघनाथ के शीश के बोलने का दृश्य देखकर श्रद्धालु भावविभोर हो उठे।

सिलोचना के पति के प्रति अटूट प्रेम, समर्पण और पतिव्रता धर्म का मार्मिक मंचन देख दर्शकों की आंखें नम हो गईं। लीला के दौरान पूरा पंडाल प्रभु श्रीराम के जयकारों से गूंज उठा।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

बिल्सी में गड्ढामुक्त सड़क अभियान शुरू, शिकायत के बाद हरकत में आया विभाग

Spread the loveजिलाधिकारी को ट्री मैन प्रशांत जैन ने लिखा था पत्र बिल्सी। नगर की …