**बिल्सी।** थाना क्षेत्र के गांव बमेंड़ में शनिवार देर रात पशुशाला में बंधे चार पशुओं की संदिग्ध परिस्थितियों में हालत बिगड़ गई। इनमें तीन पशुओं की मौत हो गई, जबकि एक की हालत गंभीर बनी हुई है। इसके अलावा किसान की करीब पांच बीघा शिमला मिर्च की फसल भी बर्बाद कर दी गई।
पीड़ित किसान के अनुसार, अज्ञात लोगों पर पशुओं को जहरीला पदार्थ देने और फसल खराब करने का संदेह है। घटना के बाद परिवार में चिंता का माहौल है। मामले की जानकारी मिलने पर ग्रामीणों में भी चर्चा बनी हुई है। घटना के संबंध में पुलिस को सूचना दिए जाने और जांच के बाद ही पूरे मामले की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
Budaun Amarprabhat