
सम्भल। चन्दौसी के एसएम इंटर कॉलेज में रविवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से मेगा विधिक सहायता एवं सेवा शिविर आयोजित किया गया। शुभारंभ जनपद न्यायाधीश डॉ. विदुषी सिंह ने किया। शिविर में विभिन्न विभागों की जनकल्याणकारी योजनाओं के तहत लाभार्थियों को हितलाभ वितरित किए गए। स्वयं सहायता समूहों को 3.15 करोड़ रुपये का सीआईएफ चेक और एक समूह को छह लाख रुपये का सीसीएल स्वीकृति पत्र दिया गया। किसानों को ट्रैक्टर की चाबी, दिव्यांगों को सहायक उपकरण तथा मत्स्य पालकों को मोपेड वितरित की गई। अधिकारियों ने योजनाओं की जानकारी देकर निःशुल्क विधिक सहायता के प्रति लोगों को जागरूक किया।
Budaun Amarprabhat