इस्लामनगर। बहजोई रोड पर रविवार शाम एक स्विफ्ट कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खंदी में खड़े पापड़ के पेड़ से टकरा गई। हादसे में तीन बच्चों समेत पांच लोग घायल हो गए। टक्कर के बाद कार पेड़ पर फंस गई, जिससे उसमें सवार लोग अंदर ही रह गए।
मौके पर पहुंचे राहगीरों ने काफी प्रयास के बाद कार की खिड़की खोलकर सभी घायलों को बाहर निकाला। सूचना पर पहुंची डायल 112 पुलिस टीम ने घायलों को निजी अस्पताल पहुंचाया। बताया जा रहा है कि दो बुजुर्ग महिलाओं की हालत गंभीर है, जबकि बच्चों को मामूली चोटें आई हैं। हादसे के कारणों की जानकारी नहीं हो सकी है।
Budaun Amarprabhat