Breaking News

सद्भावना मंच ने पेश की मिसाल, 80 पीईटी अभ्यर्थियों के ठहरने और भोजन की निःशुल्क व्यवस्था

Spread the love

बदायूं। पीईटी परीक्षा में शामिल होने दूसरे जनपदों से पहुंचे करीब 80 परीक्षार्थियों के लिए सद्भावना मंच ने निःशुल्क ठहरने, नाश्ते और भोजन की व्यवस्था कर सराहनीय पहल की। मंच की ओर से लगातार तीसरे चरण की परीक्षा में भी यह सेवा जारी रखी गई।

परीक्षार्थियों की मदद के लिए मंच के सदस्य रात में ही रेलवे स्टेशन और रोडवेज बस स्टैंड पर पहुंच गए। यहां भटक रहे अभ्यर्थियों को विश्राम स्थल तक पहुंचाया गया। डॉ. इत्तेहाद आलम और मुहम्मद शादाब ने कहा कि युवाओं को परीक्षा से पहले किसी प्रकार की परेशानी न हो, यही पहल का उद्देश्य है। परीक्षार्थियों ने मंच के इस प्रयास की सराहना करते हुए आभार जताया।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

शराब की दुकान के विरोध में सड़क पर उतरीं महिलाएं, किया प्रदर्शन

Spread the love औरछी चौराहे पर ठेका हटाने की मांग, आबकारी निरीक्षक को सौंपा ज्ञापन …