Breaking News

स्थानीय त्रिवेणी सहाय इंटर कालेज में योग दिवस का आयोजन कल

Spread the love

आसफपुर – स्थानीय त्रिवेणी सहाय इंटर कालेज श्री गांधी सेवा सदन संस्थान पर आज शनिवार प्रातः 6 बजकर 30 मिनट पर शुरू हो रहा है जिसमें स्थानीय योग के मुख्य प्रशिक्षक निखिलेश पाठक योग प्रेमियों को योगाभ्यास के दौरान विभिन्न योगासन के माध्यम से व्यक्ति को लंबी आयु तक स्वस्थ रहने के नुस्खे बताएंगे ।
यह कार्यक्रम आज शनिवार को प्रातः साढ़े छः बजे से स्थानीय त्रिवेणी सहाय इंटर कालेज प्रांगण में आयोजित किया जा रहा है । जिसमें स्थानीय क्षेत्रीय ग्राम्य विकास प्रशिक्षण संस्थान के प्राचार्य अनुज कुमार श्रीवास्तव , प्रशिक्षण अधिकारी संदीप कुमार अवस्थी सादर आमंत्रित हैं ।यह योग दिवस कार्यक्रम कालेज के प्रबंधक अनिल कुमार पाठक के निर्देशन में प्रधानाचार्य करतार सिंह के नेतृत्व में आयोजित किया जा रहा है ।
इस योग दिवस कार्यक्रम में स्थानीय संभ्रांत अनूप पाराशरी , पवन मिश्रा व योग , मयंक पाठक व शिक्षक निखिलेश पाठक की अहम भूमिका रहेगी ।
इस कार्यक्रम के अवसर पर आसफपुर सहित आस पास इलाके के योग प्रेमी भारी संख्या में योगाभ्यास करेंगे ।
यह जानकारी कालेज के प्रबंधक अनिल कुमार पाठक ने दी ।
आसफपुर से – दानवीर सिंह


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

टीएमयू के स्टार्टअप लीगल लॉक जर्नल्स को यूपी सरकार देगी 7.50 लाख की मदद

Spread the loveमुरादाबाद। तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी, मुरादाबाद के तीर्थंकर महावीर इन्नोवेशन फाउंडेशन-टीएमआईएफ से संबद्ध लीगल …