Breaking News

एसडीओ के रूप में सौरभ सैनी ने कार्यभार संभाला

Spread the love

बिसौली। विद्युत वितरण खंड तृतीय के उपखंड आसफपुर के नए एसडीओ के रूप में सौरभ सैनी ने कार्यभार संभाला।
शुक्रवार को एक वार्ता में नए एसडीओ सौरभ सैनी ने अपनी प्राथमिकताओं को स्पष्ट करते हुए कहा कि कार्य क्षेत्र में बेहतर सेवाएं देना और सरकारी योजनाओं का लाभ जरूरतमंदों तक पहुंचाना उनका मुख्य लक्ष्य है। विद्युत उपभोक्ताओं को अधिकतम सुविधा प्रदान करना भी उनकी प्राथमिकता में शामिल है। श्री सैनी ने उपभोक्ताओं को आश्वस्त किया कि वह बिना किसी हिचक के अपनी समस्याएं उनके सामने रख सकते हैं। उनके पदभार ग्रहण करने पर कर्मचारियों ने उनका स्वागत किया। इस दौरान एसडीओ बिसौली अमित कुमार, जेई अभिषेक सिंह रवि, दिलीप सिंह, थानसिंह, नवीन कुमार, मोहसिन, सुरजीत, उमेश आदि उपस्थित रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

विधवा पेंशनधारक महिलाएं प्राथमिकता से बनवाएं फैमिली आईडी, जल्द कार्यालय में करें जमा

Spread the loveबदायूं। जिला प्रोबेशन अधिकारी अभय कुमार ने जनपद की निराश्रित महिला पेंशन (विधवा …

error: Content is protected !!