Breaking News

पुलिस की जांच में फर्जी निकली लूट की घटना

Spread the love

बिल्सी। कस्बा सैदपुर निवासी पशु व्यापारी मुजाहिद के नौकर कलीम और डीसीएम चालक अकरम से साढे तीन लाख रुपए लूट की घटना पुलिस की जांच में फर्जी निकली है। लूट की खबर की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने जब गहनता से जांच पड़ताल की तो गाड़ी में ही रकम रखी थी। लूट की झूठी खबर देकर परेशान करने वाले व्यापारी को पुलिस ने कड़ी चेतावनी दी। बृहस्पतिवार की देर शाम पुलिस को पशु व्यापारी ने ग्राम बांस बरौलिया के पास साढ़े तीन रुपए लूट की सूचना दी थी। लूट की खबर सुनकर कुछ ही देर में पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस शुरू से ही घटना को संदिग्ध मानते हुए जांच पड़ताल में जुट गई। पुलिस ने जब गहनता से जांच की तो लूट की कहानी पूरी तरह झूठी निकली। पुलिस ने पशु व्यापारी की गाड़ी से ही करीब ढाई लाख रुपए को गाड़ी से ही बरामद कर लिया। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार सिंह ने बताया कि लूट की यह घटना पूरी तरह फर्जी निकली है। लूट की झूठी सूचना देने पर पशु व्यापारी को कड़ी चेतावनी भी दी गई है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

विश्व पर्यावरण दिवस पर बिल्सी में चला वृहद वृक्षारोपण अभियान

Spread the loveविधायक हरीश शाक्य के नेतृत्व में लगाए गए छायादार एवं फलदार पौधे, पर्यावरण …

error: Content is protected !!