Breaking News

जलभराव बना मुसीबत तो ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

Spread the love

जलभराव बना मुसीबत तो ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

पानी में कभी-कभी डिग्री कालेज में बच्चे गिर जाते है

बिल्सी। तहसील क्षेत्र के गांव अंबियापुर से वजीरगंज मार्ग को जोड़ने वाली मुख्य सड़क पर लंबे समय हो रहे जलभराव की समस्या से गांव के लोग जूझ रहे है। यहां हर समय जलभराव रहने से लोगों का इधर से गुजरना काफी कम कर दिया है। बावजूद इसके ब्लाक के अधिकारी और ग्राम प्रधान इसको गंभीरता से नहीं ले रहा है। जिसको लेकर शुक्रवार को ग्रामीणों ने एकत्रित होकर प्रदर्शन किया। साथ ही डीएम से शीघ्र ही जलभराव की समस्या से निजात दिलाए जाने की मांग की। गांव रविंद्र कुमार ने बताया कि सुभाष चंद्र शर्मा के आवास से वजीरगंज मार्ग को जोड़ने वाली गांव की मुख्य सड़क पर हर समय दूषित जलभराव की समस्या बनी रहती है। जिससे लोगों का इधर से निकलना काफी मुश्किल हो गया है। हर समय इसमें गिरने का डर बना रहता है। सत्यपाल ने बताया कि सड़क पर हर समय जलभराव के रहने से कभी-कभी महिलाएं और डिग्री कालेज में पढ़ने वाले बच्चे फिसल पानी में गिर जाते है। जिससे चोट भी लग जाती है। दूषित जलभराव के गांव संक्रामक रोग फैलने का खतरा बना हुआ है। उन्होेने उक्त समस्या को लेकर ब्लाक के अधिकारियों एवं ग्राम प्रधान को कई बार अवगत कराया है। मगर किसी ने इस समस्या की ओर कोई ध्यान नहीं दिया है। प्रदर्शन करने वालों में रविंद्र शर्मा, अवधेश कुमार, सुभाष चंद्र शर्मा, जॉनी, वंशपाल, सुनील कुमार शर्मा, ज्ञानश्री, मोहित आदि प्रमुख है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

टीएमयू के 120 श्रावक-श्राविकाएं माताजी के दर्शनार्थ अयोध्या रवाना

Spread the love ख़ास बातें श्री कल्पद्रुम महामंडल विधान में इन स्टुडेंट्स ने लिया था …

error: Content is protected !!