Breaking News

डी पॉल स्कूल में एक दिवसीय शिक्षक संगोष्ठी का आयोजन किया गया

Spread the love

डी पॉल स्कूल में एक दिवसीय शिक्षक संगोष्ठी का आयोजन किया गया

बिसौली। डी पॉल स्कूल में एक सेमिनार ( शिक्षक संगोष्टी ) का आयोजन किया गया। सेमिनार का शुभारंभ प्रार्थना- गायन के द्वारा किया गया। शिक्षक संगोष्ठी के मुख्य अतिथि डी पॉल स्कूल के प्रबंधक फादर मार्टिन वीसी का शिक्षक स्टाफ सेक्रेटरी मिस ज्योति ने गुलदस्ता भेंट कर स्वागत किया। सेमिनार का उद्देश्य शिक्षकों को नवीन शिक्षण विधियों, पाठ्यक्रम विकास और विषय विशिष्ट ज्ञान के बारे में शिक्षित करना है।शिक्षक संगोष्टियां शिक्षकों को अपनी शिक्षण प्रथाओं को बेहतर बनाने, नए विचारों को आजमाने और छात्रों के लिए सीखने के अनुभव को बढ़ाने के लिए प्रोत्साहित करती हैं। डी पॉल स्कूल के प्रबंधक फादर मार्टिन बी ने कई उदाहरणों के द्वारा शिक्षकों को छात्रों की मानसिक प्रवृत्ति को समझने का तरीका बताया। जिसमें उनका मुख्य टॉपिक एटीट्यूड रहा। उन्होंने बताया एटीट्यूड व्यवहार को कैसे प्रभावित करता है ? सकारात्मक एटीट्यूड – एक व्यक्ति जिसका दृष्टिकोण अपने कार्य और सहकर्मियों के प्रति सकारात्मक एवं अपने आसपास के लोगों को सकारात्मक रूप से प्रभावित कर सकता है। एटीट्यूड तथा आशावाद वह विश्वास है जो उपलब्धि की ओर ले जाता है। आशा के बिना कुछ भी नहीं किया जा सकता है। सभी शिक्षक बड़े आनंद के साथ सेमिनार में सहभागी हुए और अपने-अपने विचारों को दर्शाया।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

दातागंज पुलिस ने दो युवकों को चार चोरी की मोटरसाइकिलों समेत पकड़ा

Spread the loveवाहन चेकिंग के दौरान मिली सफलता, बरामद वाहनों के संबंध में पुलिस कर …

error: Content is protected !!