Breaking News

कष्टों को दूर करता है सुंदरकांड का पाठ: संजय शर्मा

Spread the love

कष्टों को दूर करता है सुंदरकांड का पाठ: संजय शर्मा

बिल्सी। नगर के मोहल्ला संख्या चार सिरासौल रोड स्थित श्री संकट मोचन दरबार में शनिवार को सुंदरकांड का पाठ कराया गया। यहां सबसे पहले भक्तों ने बाबा का सुंदर दरबार सजाया, उसके बाद पूजा-अर्चना की। इसके सुंदरकांड का महत्व बताते पंडित संजय शर्मा ने कहा कि हनुमान जी इस कलयुग के प्रधान देव हैं और अजर-अमर हैं। हनुमान जी की कृपा से सभी तरह के दुख-दर्द दूर हो जाते हैं। हनुमान जी की विशेष कृपा प्राप्त करने के लिए सुंदरकांड का पाठ भी किया जाता है। सुंदरकांड का पाठ करने से सभी मनोकामनाएं पूरी हो जाती हैं। बाद आरती कर प्रसाद का वितरण किया गया। इस मौके पर कुमुम शर्मा, मुकेश शर्मा, कुलदीप माथुर, सोनी माथुर, शिवांक शर्मा, आलोक सक्सेना, राजेश माहेश्वरी, शिवम शर्मा, श्रेया शर्मा, अनुराग माहेश्वरी आदि मौजूद रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

विशाल भंडारे में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, वैश्य समाज ने दिया एकता का संदेश

Spread the loveउझानी। राष्ट्रीय वैश्य एकता दल (RVED) एवं समस्त वैश्य परिवार के सहयोग से …