Breaking News

जायंट्स ग्रुप ऑफ महिला समृद्धि की ओर से चल रहा तीन दिवसीय योग शिविर का समापन

Spread the love

बिसौली। जायंट्स ग्रुप ऑफ महिला समृद्धि की ओर से चल रहा तीन दिवसीय योग शिविर का समापन हो गया। ग्रुप की अध्यक्ष अंजलि अग्रवाल ने कहा कि योग करने से शरीर निरोग रहता है। योग को हमें दिनचर्या का हिस्सा बनाना चाहिए।
रविवार को समापन अवसर पर ग्रुप की अध्यक्ष अंजलि अग्रवाल ने प्रतिभागी बच्चों को सम्मानित किया। उन्होंने बच्चों को शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के लिए योग के महत्व को विस्तार पूर्वक समझाया। कार्यक्रम का समापन एक सुंदर सांस्कृतिक प्रस्तुति के साथ हुआ जिसमें से प्रतिभागियों ने हर्षोल्लास से भाग लिया। इस अवसर पर रूपम गुप्ता, पिंकी वार्ष्णेय, पारुल अग्रवाल, राखी वार्ष्णेय, डा. स्वाति रंजन, अंशिका गर्ग, कंचन वार्ष्णेय, मानसी गर्ग, रोजी अग्रवाल, रूबी अग्रवाल, सिम्मी साहनी, शिवानी अग्रवाल, ममता यादव, रेनू अग्रवाल, प्रीति वार्ष्णेय, राधिका अग्रवाल, स्मिता यादव, रुची वार्ष्णेय, सरिता वार्ष्णेय आदि मौजूद रही।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

बाबा इंटरनेशनल स्कूल ने मनाया 12वां स्थापना दिवस, सुंदरकांड से गूंजा परिसर

Spread the loveबिल्सी। बाबा इंटरनेशनल स्कूल में मंगलवार को विद्यालय का 12वां स्थापना दिवस हर्षोल्लास …