Breaking News

सभी लोग शांति एवं सदभावना से मनाए सभी पर्व:एसडीएम

Spread the love

सभी लोग शांति एवं सदभावना से मनाए सभी पर्व:एसडीएम

बिल्सी। सावन माह में कांवड़ यात्रा को शांति एवं सौहार्द रुप से ले जाने के लिए सोमवार को कोतवाली में एसडीएम रिपुदमन सिंह और सीओ संजीव कुमार सिंह की मौजूदगी में नगर के संभ्रांत लोगों की बैठक आयोजित की गई। जिसमें इस दौरान कोई भी नई पंरम्परा न डालने की भी हिदायद दी। किसी भी धर्म का पर्व हो सभी को शांति एवं सदभावना के साथ मनाना चाहिए। उन्होंने बताया कि कावड़ यात्रा में भक्ति गीत को लेकर डीजे की आवाज कुछ प्रमुख स्थानों पर धीमे रखें जैसे मस्जिद, गुरुद्वारा वाली जगह पर डीजे की आवाज कम करके ही चलें। यात्रा में चल रहे वाहन एक दूसरे की होड़ में आगे पीछे ना करें कोई भी कांवड़ भक्त एक दूसरे के ऊपर छींटाकशी ना करें। सभी कावड़िये अपने-अपने रूट पर ही जाएं। जिससे प्रत्येक कावड़िए की सुरक्षा व्यवस्था देखी जा सके। इस मौके पर कोतवाल मनोज कुमार सिंह, लोकेश वार्ष्णेय, सुधीर सोमानी, मधुप राठी, आदित्य माहेश्वरी, मौलाना असरारुल हक, इकरार अहमद, हैदर अली, अनुराग शाक्य, चंद्रपाल शाक्य, अवधेश लड्डा, सुरेश चंद्र, टीटू जैन आदि मौजूद रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

डीआईजी ने की कानून-व्यवस्था और पुलिस भर्ती परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा

Spread the loveकछला गंगा घाट का निरीक्षण, पुलिस लाइन में किया वृक्षारोपण और बिनावर थाने …

error: Content is protected !!