आज दिनाँक 28/06/2025 को रा० पॉ० बदायूँ में Alumni meet 2025 एवं अन्तिम वर्ष के छात्र छात्राओ हेतु विदाई समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानाचार्य व मुख्य अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन व छात्र छात्राओं द्वारा सास्कृतिक प्रोग्राम प्रस्तुत करके किया गया । मुख्य अतिथि व विशिष्ट अतिथि के रूप में पधारे हुए केमिकल टेक्नोलॉजी फर्टिलाइजर 1997 बैच के डा० राम प्रकाश भारती, प्रोफेसर आई आई टी रुड़की एवं उनकी पत्नी दीपिका आर्य साइंटिस्ट पतांजली रिसर्च सेंटर हरिद्वार, 1997 बैच के केमिकल टेक्नोलॉजी फर्टिलाइजर श्याम पाल सिंह रिटायर आइओसीएल, श्री सुधीर कुमार सिंह पेंट टेक्नोलॉजी 2014 बैच असिस्टेंट मैनेजर बर्जर पेंट, अनुज मौर्य जूनियर इंजीनियर इफ़को पारादीप , विनीत कुमार जूनियर इंजीनियर डीआरडीओ, सोमवीर सागर DTE जेके टायर, वेद प्रकाश राठौर चेयरमैन गन्ना विकास सोसाइटी बदायूँ एवं गिरधारी सिंह राठौर पूर्व सीनियर फ़ॉरमैन iti बदायूँ आदि उपस्थित रहें।
प्रथम, द्वितीय व तृतीय वर्ष के छात्र छात्राओं द्वारा समस्त एलूमनीज का स्वागत किया गया ।
एल्यूमनी/मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि द्वारा छात्रों को अपना भाषण तकनीकी कौशल का विकास कर व प्रेरणा लेकर भविष्य में आगे बढ़ने हेतु प्रेरित किया गया।
संस्था के प्रधानाचार्य श्री एस के आज़ाद द्वारा एलूमनी मीट एवं फेयरवेल पार्टी में मुख्य /विशिष्ट अतिथियों को कार्यक्रम में सम्मिलित होने हेतु धन्यवाद ज्ञापित किया गया एवं समस्त छात्र छात्राओं को अपने तकनीकी कौशल का प्रयोग करते हुए निरंतर आगे बढ़ने की कामना की गई। उपरोक्त कार्यक्रम को सफल बनाने में कार्यक्रम समन्वयक / शैक्षिक अधिकारी श्री रितुराज, प्रियंका पाण्डेय प्रवक्ता कैमिकल इंजीनियरिंग, कुसुम लता प्रवक्ता कैमिकल इंजीनियरिंग, अंजना यादव प्रवक्ता कैमिकल इंजीनियरिंग, विशाल प्रवक्ता कैमिकल इंजीनियरिंग आदि मौजूद रहे।
प्रदीप कुमार ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट ऑफ़िसर राजकीय पॉलिटेक्निक बदायूँ के द्वारा प्रधानाचार्य की उपस्थिति में कैंपस प्लेसमेंट के माध्यम से रोजगार प्राप्त करने वाले अंतिम वर्ष कैमिकल इंजीनियरिंग, कैमिकल टेक्नोलॉजी (फर्टिलाइजर), कैमिकल टेक्नोलॉजी (रबर एंड प्लास्टिक) एवं पेंट टेक्नोलॉजी के 127 छात्र छात्राओं को विभिन्न कंपनियों में प्राप्त रोज़गार का ऑफ़र लैटर दिया गया । साथ ही शैक्षिक अधिकारी रितुराज व अन्य स्टाफ़ द्वारा कार्यक्रम को सफल बनाने में अहम भूमिका निभाई गई।
Budaun Amarprabhat