Breaking News

07 माह से 03 वर्ष के बच्चों , गर्भवती व धात्रियों को पारदर्शी ढंग से पोषाहार वितरित करने की तैयारी शुरू

Spread the love

07 माह से 03 वर्ष के बच्चों , गर्भवती व धात्रियों को पारदर्शी ढंग से पोषाहार वितरित करने की तैयारी शुरू , कार्य पूरा नहीं करने पर कई आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों पर शिकंजा कसने की तैयारी
आसफपुर – उत्तर प्रदेश सरकार की मंशा के मुताबिक बाल विकास विभाग अब आंगनबाड़ी केंद्र के लाभार्थियों 07माह से 03 वर्ष के बच्चों , गर्भवती व धात्रियों को पारदर्शी ढंग से पोषाहार वितरण के लिए चेहरा पहचान व्यवस्था लागू करने की तैयारी में है । इस व्यवस्था के तहत लाभार्थियों का निजी मोबाइल नंबर व आधार नम्बर विभागीय पोर्टल पोषण टेकर पर जोड़ा जाएगा ।
इसके चलते टी एच आर लाभार्थियों को 07 माह से 03 वर्ष के बच्चे , गर्भवती व धात्रियों को चेहरा पहचान व्यवस्था से ही पोषाहार वितरण किया जाएगा ।
बदायूं जिले में लगभग 221626 लाभार्थियों को इस व्यवस्था का लाभ मिल रहा है ।
इसे तत्काल प्रभाव से लागू करने के लिए आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को अब लाभार्थी के घर – घर पहुंचकर मोबाइल नंबर व आधार कार्ड का ऑन लाइन सत्यापन कर चलायमान फोटो ऑन लाइन खींचना होगा ।
इस प्रक्रिया को 30 जून 2025 तक पूरा करने का जिक्र किया गया है ।
जिम्मेदार अधिकारियों के मुताबिक अभी तक लगभग सत्ताईस दशमलव चार नौ प्रतिशत कार्य पूर्ण होने की बात कही गई है जो कि निर्धारित लक्ष्य से काफी कम है ।
इस प्रगति कार्य की धीमी गति को संज्ञान में लेकर बदायूं जिले के विकास खंड दातागंज की 16 , अंबियापुर – 03 , इस्लामनगर – 06 , समरेर – 05 , वजीरगंज – 02 , उसावां – 06 , सहसवान – 30 ,उझानी – 01 , आसफपुर – 30 व कदरचौक की 11 आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है ।
नियत समय के भीतर संतोष जनक जवाब नहीं देने पर संबंधित आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों के विरुद्ध विधिक कार्यवाही अमल में लाने का जिक्र किया गया है ।
यह जानकारी बाल विकास परियोजना अधिकारी ने लिखित पत्र में प्रेस को दी है ।
आसफपुर से – दानवीर सिंह


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

तहसील बार एसोसिएशन की मंगलवार को एक महत्वपूर्ण बैठक बार हाल में आयोजित

Spread the loveबिसौली। तहसील बार एसोसिएशन की मंगलवार को एक महत्वपूर्ण बैठक बार हाल में …

error: Content is protected !!