Breaking News

देववाणी मन्दिर पर रोपे पौधे,हरियाली बढाने के लिए जन सहयोग जरूरी:-प्रशान्त जैन

Spread the love

देववाणी मन्दिर पर रोपे पौधे,हरियाली बढाने के लिए जन सहयोग जरूरी:-प्रशान्त जैन
बिल्सी:-अरिहंत वृक्षारोपण समिति के तत्वावधान में चल रहे हर मन्दिर पेड़ लगाओ ,हरियाली पाओ अभियान के दूसरे दिन नगर के सिरासोल रोड स्थित देववाणी मन्दिर परिसर में आज वेलपाती ,समी ,केले ,तुलसी ,अमरुद के पौधों का रोपण किया गया
इस अवसर पर ट्री मैन प्रशान्त जैन ने वहां उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि जिस देश में, समाज में पेड़-पौधों को पूजने की प्रथा रही है, अब उसी देश में, उसी समाज में पेड़ पौधे कम हो रहे हैं। बदलते दौर के साथ लोगों का प्रकृति से रिश्ता टूटने लगा। बढ़ती आबादी की ज़रूरतों को पूरा करने के लिए वृक्षों को काटा जा रहा है। नतीजतन जंगल ख़त्म हो रहे हैं। देश में वन क्षेत्रफल 19.2 फ़ीसद है, जो बहुत ही कम है। इससे पर्यावरण के सामने संकट खड़ा हो गया है। घटते वन क्षेत्र को राष्ट्रीय लक्ष्य 33.3 फ़ीसद के स्तर पर लाने के लिए ज़्यादा से ज़्यादा वृक्ष लगाने होंगे। साथ ही ख़ुशनुमा बात यह भी है कि अब जनमानस में पर्यावरण के प्रति जागरूकता आ रही है। लोग अब पेड़-पौधों की अहमियत को समझने लगे हैं। महिलाएं भी इस पुनीत कार्य में बढ़ चढ़कर शिरकत कर रही हैं।
प्रभारी नगराध्यक्ष केशव वार्ष्णेय ने कहा कि
इस वर्ष बिल्सी के सभी मन्दिर परिसरों में पौधारोपण किया जाएगा जिससे नगर में हरियाली बढ़ने के साथ साथ लोगो मे पर्यावरण के प्रति जागरूकता बढ़ेगी
इस मौके पर संस्थापक प्रशान्त जैन,अर्चित वार्ष्णेय, संदीप मिश्रा ,अनुज वार्ष्णेय,देव ठाकुर,डॉ श्री कृष्ण गुप्ता,कवि विष्णु असावा आदि लोग मौजूद रहे


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

डॉ. मदन मोहन लाल ने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से की मुलाकात

Spread the loveराज्य में ‘संगीत नाटक अकादमी’ स्थापित करने का सौंपा प्रस्ताव बदायूँ। संगीत की …

error: Content is protected !!