पत्नी की प्रताड़ना से तंग आकर पति ने फंदे पर लटक कर की थी आत्महत्या
पुलिस ने पत्नी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पत्नी को गिरफ्तार कर भेजा जेल
कुंवर गांव ।बीते 23 जून को थाना क्षेत्र के गांव बनेई में एक युवक ने फंदे पर लटक कर आत्महत्या कर ली थी सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया था पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हैंगिंग की पुष्टि हुई थी।
पुलिस को जांच में घटना से पहले का युवक का एक वीडियो मिला है जिसमें वह अपनी मौत का जिम्मेदार अपनी पत्नी को बता रहा है।
थाना क्षेत्र के गांव बनेई निवासी चंद्रकेश पुत्र करन सिंह ने 23 मई घर लटककर आत्महत्या कर ली थी । चंद्रकेश दिल्ली में रहकर सिलाई का कार्य करता था।
युवक ने घटना से पहले का एक वीडियो जारी कर बताया कि उसकी पत्नी के किसी अन्य व्यक्ति से अवैध संबंध थे और वह चंडीगढ़ में रहकर उसके साथ मौज ले रही है चंद्रकेश के दो बच्चे थे जिन्हें एक वर्ष से चंद्रकेश की मां द्रोपा पाल रही थी ।जिनको पत्नी कुछ दिन पहले दोनों बच्चों को चंडीगढ़ ले गई चंद्रकेश ने अपनी मौत का जिम्मेदार अपनी पत्नी को ही ठहराया । चंद्रकेश की मां द्रोपा देवी ने वीडियो पुलिस को दिखाया ।जिसके बाद पुलिस ने मृतक की मां द्रोपा देवी की तहरीर पर पत्नी कविता के खिलाफ आत्महत्या को उकसाने की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया था जिसके बाद पुलिस ने मंगलवार साढ़े दस बजे कविता पुत्री सर्वेश पत्नी स्वर्गीय चंद्रकेश को उसके घर बनेई से गिरफ्तार कर लिया और न्यायलय में पेश कर जेल भेज दिया ।
गिरफ्तार करने वाली टीम में वरिष्ठ उपनिरीक्षक योगराज सिंह, कांस्टेबल रोहित राठी , महिला कांस्टेबल मीनापाल आदि मौजूद रहे ।।
Budaun Amarprabhat