Breaking News

त्योहारों से पहले बदायूं पुलिस की सख्ती, शांति भंग की आशंका में 12 गिरफ्तार

Spread the love

हजरतपुर, अलापुर और महिला थाना पुलिस ने की कार्रवाई, न्यायालय में किया पेश

बदायूँ। आगामी त्योहारों के मद्देनजर जनपद में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस ने सख्ती शुरू कर दी है। एसएसपी अंकिता शर्मा के निर्देशन में चलाए गए अभियान के तहत हजरतपुर, अलापुर और महिला थाना पुलिस ने शांति भंग की आशंका में कुल 12 लोगों को गिरफ्तार किया। हजरतपुर पुलिस ने ग्राम अभयपुर से आठ लोगों को पकड़ा। वहीं अलापुर पुलिस ने ग्राम उनोला और आसपुर से तीन लोगों को गिरफ्तार किया। इसके अलावा महिला थाना पुलिस ने खेड़ा बुजुर्ग निवासी एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया। सभी आरोपियों के खिलाफ धारा 170/126/135 बीएनएसएस के तहत कार्रवाई कर न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। पुलिस का कहना है कि शांति व्यवस्था बिगाड़ने वालों के खिलाफ अभियान जारी रहेगा।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

टीएमयू फार्मेसी स्टुडेंट्स ने इंडस्ट्रियल विजिट में समझीं दवा निर्माण, गुणवत्ता नियंत्रण की प्रक्रिया

Spread the love तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी, मुरादाबाद के कॉलेज ऑफ फार्मेसी के बीफार्मा स्टुडेंट्स ने …