Breaking News

सरकारी नौकरी और स्पोर्ट्स कॉलेज में दाखिले का झांसा देकर 20 लाख की ठगी का आरोप

Spread the love

फर्जी नियुक्ति पत्र देकर युवाओं से रकम लेने की शिकायत, पुलिस से लगाई कार्रवाई की गुहार

बदायूँ। बिसौली कोतवाली क्षेत्र में सरकारी नौकरी और स्पोर्ट्स कॉलेज में दाखिला दिलाने के नाम पर करीब 20 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। पीड़ितों ने एक व्यक्ति के खिलाफ पुलिस को शिकायत देकर जांच और कार्रवाई की मांग की है।

शिकायत के अनुसार, आरोपी ने खुद को खेल विभाग का अधिकारी बताकर नौकरी और दाखिले का झांसा दिया। विश्वास जीतने के लिए कथित फर्जी नियुक्ति पत्र भी दिए गए। कुछ लोगों से स्टेडियम में कई महीने तक ड्यूटी भी कराई गई। वेतन नहीं मिलने पर पीड़ितों को मामले में गड़बड़ी का संदेह हुआ।

शिकायतकर्ताओं का आरोप है कि करीब 15 से 18 लोगों से नकदी और ऑनलाइन माध्यम से लगभग 20 लाख रुपये लिए गए हैं। पीड़ितों ने पुलिस से मामले की निष्पक्ष जांच कर रकम वापस दिलाने और उचित कार्रवाई करने की मांग की है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

ट्रक की चपेट में आकर चार गोवंशों की मौत, चालक वाहन सहित फरार

Spread the loveकादरचौक। कादरचौक-बदायूं मुख्य मार्ग पर देर रात सड़क हादसे में चार गोवंशों की …