बदायूँ-बिल्सी मार्ग स्थित गाटा संख्या 711 पर सुरक्षा व्यवस्था के बाद जारी होंगे लाइसेंस
बदायूँ। दीपावली त्योहार को देखते हुए प्रशासन ने अस्थायी आतिशबाजी की दुकानों के लिए स्थान निर्धारित कर दिया है। नगर मजिस्ट्रेट एवं प्रभारी अधिकारी आयुध सुमित सिंह ने समिति की रिपोर्ट के आधार पर ग्राम लौड़ा बहेड़ी स्थित गाटा संख्या 711 को चयनित किया है। यह स्थान बदायूँ-बिल्सी मार्ग पर स्थित है।
मुख्य अग्निशमन अधिकारी की रिपोर्ट के अनुसार जनपद में आठ छोटे-बड़े फायर टेंडर कार्यशील हैं। प्रत्येक क्लस्टर में अधिकतम 50 दुकानों के लिए दो फायर टेंडर अनिवार्य होंगे। प्रशासन द्वारा संयुक्त समिति से सुरक्षा, विद्युत व्यवस्था और अग्निशमन संसाधनों का भौतिक सत्यापन कराने के बाद दुकानों की संख्या निर्धारित कर अस्थायी लाइसेंस जारी किए जाएंगे।
Budaun Amarprabhat