
थाना बिसौली का औचक निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था परखी, दिए कड़े निर्देश
बदायूँ। आगामी त्योहारों के मद्देनजर पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था तेज कर दी है। एसएसपी अंकिता शर्मा ने भारी पुलिस बल के साथ बिसौली के मुख्य बाजारों, सर्राफा बाजार और भीड़भाड़ वाले चौराहों पर पैदल गश्त कर सुरक्षा का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को नियमित फुट पेट्रोलिंग, जाम से निपटने के लिए अतिरिक्त पुलिस तैनाती और रात्रि गश्त में सतर्कता बरतने के निर्देश दिए। इसके बाद एसएसपी ने थाना बिसौली का औचक निरीक्षण कर महिला हेल्प डेस्क, साइबर हेल्प डेस्क, सीसीटीएनएस और अभिलेखों की जांच की। उन्होंने फरियादियों से शालीन व्यवहार करने तथा लंबित विवेचनाओं का शीघ्र निस्तारण करने के निर्देश दिए।
Budaun Amarprabhat