Breaking News

नरौरा बैराज से गंगा में एक लाख 16 हजार 512 क्यूसेक पानी छोड़ा

Spread the love

सहसवान: बुधवार को नरौरा बैराज से गंगा में एक लाख 16 हजार 512 क्यूसेक पानी छोड़ा गया। जो मंगलवार के मुकाबले करीब छह हजार क्यूसेक कम है। इससे गंगा के जलस्तर में आंशिक गिरावट आई और कछला में मीटर गेज तीन सेमी घट कर 162.43 मीटर पर आ गया।‌ हालांकि यह अब भी खतरे के निशान से तीन सेमी ऊपर है। जलस्तर में कमी आने के बाबजूद डूब क्षेत्र में जलभराव की स्थिति यथावत बनी हुई है। गंगा महावा बांध के उस पार बसे वीर सहाय नगला, खागी नगला, भमरौलिया आदि गांवों के चारों ओर खेतिहर इलाके में अब भी बाढ़ का पानी भरा हुआ है और फसलें जलमग्न बनी हुई हैं। जलस्तर में उतार चढाव बने रहने से एक दो स्थानों पर खेतों में हल्का कटान शुरू हो गया है। तहसील प्रशासन व बाढ़ खंड कर्मचारी क्षेत्र में कैंप कर हालातों पर निगाह रखे हुए हैं। बाढ़ खंड के जेई रामौतार आर्य ने बताया कि स्थिति सामान्य है। कई स्थानों पर अभी बाढ़ का पानी बांध तक भी नहीं पहुंचा है। बिजनौर का डिस्चार्ज कम होने से अगले एक दो दिन में हालात सामान्य होने की संभावना जताई जा रही है।
संवाददाता डाo राशिद अली खान सहसवान बदायूं


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

विश्व क्रिकेट में भारत का महाविस्फोट: न्यूजीलैंड को 96 रन से रौंदकर रचा इतिहास, लगातार दूसरी बार टी20 वर्ल्ड कप पर कब्जा

Spread the loveअहमदाबाद। भारतीय क्रिकेट टीम ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में न्यूजीलैंड …

error: Content is protected !!