बदायूं। एसएसपी अंकिता शर्मा के निर्देश पर बदायूं पुलिस ने 3 और 4 नवंबर की रात विशेष अभियान चलाकर 131 वांछित और गैर-जमानती वारंटियों को गिरफ्तार किया। जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों में पुलिस टीमों ने संभावित ठिकानों पर दबिश देकर यह कार्रवाई की। गिरफ्तारी के बाद सभी आरोपियों को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी कर न्यायालय में पेश किया गया। पुलिस के अनुसार अपराध नियंत्रण और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए ऐसे अभियान आगे भी जारी रहेंगे।
Budaun Amarprabhat