बदायूं। रिजर्व पुलिस लाइन में बुधवार को आयोजित पुलिस परिवार परामर्श केंद्र की बैठक में आपसी विवाद सुलझाकर 10 दंपतियों को फिर से साथ रहने के लिए राजी किया गया। बैठक में कुल 82 पत्रावलियां प्रस्तुत हुईं, जिनमें 54 मामलों में दोनों पक्षों की काउंसलिंग कराई गई। आपसी सहमति से 10 मामलों में समझौता कराया गया, जबकि 10 फाइलें निरस्त की गईं। शेष मामलों में अगली तारीख दी गई। पुलिस टीम और काउंसलर्स ने दंपतियों को सुखद वैवाहिक जीवन की शुभकामनाएं दीं।
Budaun Amarprabhat