Breaking News

गरीबों को सरकार की योजनाओं का त्वरित लाभ दिलाए: भारती

Spread the love

गरीबों को सरकार की योजनाओं का त्वरित लाभ दिलाए: भारती

अंबियापुर ब्लाक कार्यालय में हुई विकास को लेकर समीक्षा बैठक

बिल्सी। विकास खंड अंबियापुर की प्रमुख रेखा देवी भारती की अध्यक्षता में विभिन्न विकास कार्यक्रमों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। जिसमें समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित पेंशन योजनायें, मनरेगा, एनआरएलएम, संचारी रोग, सफाई व्यवस्था एवं वृक्षापरोपण, जन्म-मृत्यु आदि कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा की गयी। जिसमें उपस्थित सभी ग्राम पंचायत सचिवों को समाज के निचले पायदान के गरीबो को सभी गरीबी उन्मूलन की योजनाओं का लाभ त्वरित गति से दिलाने के लिए निर्देश दिये गए। प्रधानमन्त्री के एक पेड मां के नाम कार्यकम के तहत सभी सचिवों को एक पेड प्रत्येक ग्राम पंचायत में रोपित करने का आहवान किया गया। वर्तमान वर्षा ऋतु में ग्राम पंचायतों साफ-सफाई एवं संचारी रोगों से बचाव के लिए दवा छिडकाव कराने के लिए प्रेरित किया गया। मनरेगा एवं अन्य विकास कार्यकमो में मानक एवं गुणवत्ता का शत प्रतिशत अनुपालन के निर्देश दिये गये। बैठक में बीडीओ शैली गोविल के अलावा सभी सचिव एवं स्टाफ मौजूद रहा।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

महाराणा प्रताप चौक पर कांवरियों पर पुष्प वर्षा कर किया भव्य स्वागत

Spread the love बदायूं। सावन के पावन अवसर पर रविवार, 23 अगस्त 2026 को महाराणा …