बिल्सी के शहजादनगर में वृध्द की धारदार हथियार से की हत्या
वृध्द की हत्या के बाद गांव में फैली सनसनी
क्षेत्र के गांव शहजादनगर का मामला, पुलिस जांच में जुटी
बिल्सी। कोतवाली क्षेत्र के गांव शहजादनगर खेड़ा में बृहस्पतिवार की रात घर के बाहर सो रहे एक बुजुर्ग की धारदार हथियार अज्ञात लोगों ने हत्या कर दी। वृध्द की हत्या के बाद गांव सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके पर जाकर विस्तार से जांच की। जिसके बाद पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। गांव शहजादनगर खेड़ा निवासी बृजेश शर्मा ने आरोप लगाते हुए पुलिस को बताया कि उनके पिता रामपाल (70) पुत्र गंगादीन बृहस्पतिवार की रात घर के बाहर पड़ी चारपाई पर सो रहे थे, रात के करीब 10 बजे किन्ही अज्ञात बदमाशों ने उनके सिर पर धारदार हथियार से हमला होल लिया। जिससे वह गंभीर रुप से घायल हो गए। जिन्होंने कुछ देर बाद ही मौके पर दम तोड़ दिया। जिसके बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। बृजेश शर्मा ने यह भी बताया कि गांव में बारात आई थी, जब वह बारात देखकर वापस घर पहुंचे तो उन्होंने अपने पिता रामपाल को खून से लथपथ देखा, इसके बाद उन्होंने परिवार के अन्य लोगों को इसकी सूचना दी। जिसके बाद परिवार के लोगों ने कोतवाली पुलिस को सूचना दी। जिसपर कुछ ही देर में कोतवाल मनोज कुमार सिंह फोर्स के साथ घटना स्थल पर पहुंच गए। पुलिस ने मृतक के शव को अपने कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और पुलिस पूरे मामले की गहनता से जांच पड़ताल में जुट गई। रात के समय वृध्द की हत्या से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। वहीं रामपाल की हत्या के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है। कोतवाल ने बताया पुलिस हत्यारे की तलाश में लगी हुई है। शीघ्र उसे गिरफ्तार कर घटना का पर्दाफाश किया जाएगा।
Budaun Amarprabhat