Breaking News

एन एम एस एन दास पीजी कॉलेज बदायूं के राजनीति विज्ञान विभाग में एम ए द्वितीय एवं चतुर्थ सेमेस्टर की प्रयोगात्मक/ मौखिक परीक्षा आयोजित

Spread the love

आज दिनांक 4 जुलाई 2025 को एन एम एस एन दास पीजी कॉलेज बदायूं के राजनीति विज्ञान विभाग में एम ए द्वितीय एवं चतुर्थ सेमेस्टर की प्रयोगात्मक/ मौखिक परीक्षा आयोजित की गई जिसमे आंतरिक परीक्षक एवं शोध निर्देशक डॉ आशीष कुमार गुप्ता तथा बाह्य परीक्षक राजकीय महाविद्यालय जलालाबाद के श्री दिनेश कुमार मिश्रा जी के द्वारा संपन्न कराई गई। राजनीति विज्ञान विभाग के दोनों सेमेस्टर में 35 लघु शोध कार्य सम्पन्न हुए विद्यार्थियों ने यह शोध कार्य डॉ आशीष कुमार गुप्ता के निर्देशन मे पूर्ण किए। विद्यार्थीयों के अनुसार शोध कार्य को पूर्ण करने मे प्रो मनवीर सिंह जी के निर्देशन में आयोजित रिसर्च मेथोडोलॉजी कार्यशाला का महत्वपूर्ण योगदान रहा कार्यशाला में डॉ संतोष सिंह, डॉ विक्रांत उपाध्याय, डॉ जीवन कुमार डॉ प्रिंस विशाल आदि शिक्षकों के द्वारा दिए गए मार्गदर्शन से उपरोक्त कार्य
को करने में बहुत सहायता प्राप्त हुई। राजनीति विज्ञान के विद्यार्थियों के इस सराहनीय कार्य को प्राचार्य प्रोफेसर आशीष कुमार सक्सेना जी ने बहुत सराहा एवं इस के लिए विभाग के डॉ आशीष कुमार गुप्ता की खुले मन से प्रशंसा की अंत में प्राचार्य जी द्वारा सभी विद्यार्थियों को उनके उज्जवल भविष्य की कामना के साथ बहुत बहुत बधाई दी गई ।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

आसफपुर चौकी से हेड कांस्टेबल श्यामवीर सिंह का तबादला, साथियों ने उत्कृष्ट कार्यशैली की सराहना की

Spread the loveविदाई समारोह में ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत किया गया …

error: Content is protected !!