Breaking News

फ्यूचर लीडर्स स्कूल में मोबाइल की लत विषय पर आयोजित हुई भाषण प्रतियोगिता

Spread the love

*फ्यूचर लीडर्स स्कूल में मोबाइल की लत विषय पर आयोजित हुई भाषण प्रतियोगित*

बदायूं रोड स्थित फ्यूचर लीडर्स स्कूल में दिनांक 5 जुलाई 2025 को एक भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसका विषय था “मोबाइल की लत – एक गंभीर समस्या”। इस प्रतियोगिता में कक्षा 1 से 8 तक के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।विद्यार्थियों ने मोबाइल के अत्यधिक उपयोग से होने वाले दुष्प्रभावों पर प्रकाश डाला, जैसे पढ़ाई में ध्यान न लगना, आँखों की रोशनी पर असर, सामाजिक जीवन में दूरी, और मानसिक स्वास्थ्य पर प्रभाव। उन्होंने यह भी बताया कि मोबाइल का सीमित और सकारात्मक उपयोग कैसे फायदेमंद हो सकता है। मोबाइल  एडिक्शन  कंप्टीशन में कक्षा 8 (विवेकानंद) से अनुष्का चौहान कक्षा 7 (आर्यभट्ट )से आरुषि, कक्षा 6 (मेजर ध्यान चंद) से समर्थ मौर्य कक्षा 6 (सी.वी रमन) से देव प्रताप सिंह  5 से (रविन्द्र नाथ टैगोर) से आयुष,  कक्षा 5 (भीम राव अंबेडकर) से गुनगुन सिंह, कक्षा 4 (एच. जे, भाभा) से अक्षय  प्रताप , कक्षा 4 (लता मंगेशकर) से श्रेयांश शंखधार, कक्षा 4 (जे. सी. बोस) से लव शाक्य कक्षा 3 से (महाराणा प्रताप) से वर्तिका चौहान,  कक्षा 3 (रतन टाटा) से ईशु शर्मा , कक्षा 2 से (लव कुश) से कृतिका चौहान , कक्षा 2 (रामानुजम) से क्रिशय सिंह  कक्षा 2 (द्रोणाचार्य) से आहान और विहान और कक्षा 1 (भरत) से प्रयाग  भारद्वाज प्रथम स्थान पर रहें। प्रतियोगिता में निर्णायक मंडल में रूबी मौर्य एवं केशव शर्मा उपस्थित रहे। सभी ने बच्चों के विचारों की सराहना की और उन्हें तकनीक का संतुलित उपयोग करने की प्रेरणा दी। इस अवसर पर विद्यालय की डायरेक्टर वी.पी. सिंह ने कहा, “आज के युग में मोबाइल एक आवश्यकता है, लेकिन इसकी लत हमारे भविष्य के लिए घातक हो सकती है। हमें बच्चों को सही दिशा देने की ज़रूरत है। हमारे बच्चों में मोबाइल की लत किसी भी स्थिति में न पड़े।विद्यालय के एम डी राहुल कुमार सिंह ने बताया कि मोबाइल पर ज्यादा समय बिताने से पढ़ाई में मन नहीं लगता। ध्यान भटकता है और छात्र पढ़ाई पर फोकस नहीं कर पाते। विद्यालय के प्रधानाचार्य रविंद्र सिंह ने विद्यार्थियों की प्रस्तुति की प्रशंसा करते हुए मोबाइल  एडिक्शन से बचने के सुझाव विद्यार्थियों के साथ साझा किए।कार्यक्रम विद्यार्थियों के लिए न केवल एक मंच था, बल्कि एक सीख भी थी – “मोबाइल का उपयोग करें, पर उसमें खोए नहीं।” इस अवसर पर जूनियर कॉर्डिनेटर परमेंद्र सिंह, प्राइमरी कॉर्डिनेटर केशव शर्मा, प्री प्राइमरी कॉर्डिनेटर राखी गुप्ता,  रूबी मौर्य, आर. डी. शर्मा, प्रशांत सिंह,  विशेष चौहान,  दीक्षा वार्ष्णेय, साक्षी गुप्ता, रागिनी मिश्रा,  ट्विंकल जैन, ऐश्वर्या माहेश्वरी, प्रीति श्रीवास्तव,  रूमा सक्सेना, विश्व दीपक शर्मा (पी.टी.आई.) साक्षी सिंह, शिवानी सिंह, नाहिद सैफी, अजय सोलंकी,
अंकित राठौर,  मुनीश शर्मा, आकांक्षा गौतम,अर्शी सैफी, विदित राघव,  तनुष्का,
शिफा सैफी, श्रुति कीर्ति, वंशिका माहेश्वरी, अफ़्शीन सिद्दीकी,   रंजना राठौर,  दीक्षा राठौर, प्रिया सैनी, रश्मि शर्मा, निकिता गुप्ता, माहेश्वरी शालिनी शर्मा, प्रिंस परमार, सिदरा खान, अनामिका सिंह और हर्षित  शर्मा आदि उपस्थित रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

चंद्रसेन महेश्वरी ने फ्यूचर लीडर्स स्कूल, बिल्सी के वार्षिक खेल समारोह में मेडल वितरण कर बच्चों को किया सम्मानित

Spread the love बिल्सी। व्यापारी नेता चंद्रसेन महेश्वरी ने फ्यूचर लीडर्स स्कूल, बिल्सी में आयोजित …

error: Content is protected !!