Breaking News

विश्व हिंदू परिषद की प्रेस कान्फ्रेंस

Spread the love

विश्व हिंदू परिषद की प्रेस कान्फ्रेंस जिला अध्यक्ष विश्व हिंदू परिषद ज़िला अधक्ष्य नीरज रस्तोगी के निवास स्थान पर रखी गई है जिसमें जिला संयोजक बजरंग दल हरिओम पाठक ने कहा कि जिस प्रकार से अभी पूरे देश भर में बजरंग दल का सेवा सप्ताह 1 जुलाई से 7 जुलाई के तौर पर मनाने का निर्णय लेकर जो कार्य किए जा रहे हैं, इससे समाज के साथ-साथ देश को भी मजबूती मिल रही है। उन्होंने पर्यावरण संरक्षण पर जोर देते हुए कहा कि पौधरोपण आज की जरूरत है। उन्होंने चेताया कि अगर हम आज पौधे नहीं लगाएंगे तो भविष्य में शुद्ध ऑक्सीजन की कमी होगी। पीने योग्य पानी कम होगा और समुद्र का जल स्तर बढ़ेगा। इससे धरती पर जीवन मुश्किल हो जाएगा। जिलामंत्री उज्जवल गुप्ता ने कहा कि कांवड़ लाने वाले भक्तों ब्रह्मचर्य का ध्यान रखा जाए। सावन माह से पूर्व दो दिन के लिए जनपद में कांवड़ मार्ग पर लगने वाली दुकानें, ढाबा और होटल की जांच कराई जाए। मांस मदिरा वाली दुकानों के लिए एक विशेष टीम बनाई जाए,जो उनकी निगरानी कर सके।ज़िला अधक्ष्य नीरज रस्तोगी ने कहा बजरंग दल के तत्वावधान में सेवा सप्ताह में निशुल्क दवा, स्वास्थ्य चिकित्सा और जांच शिविर लगाया गया है। जिसमें सैकड़ों लोगों की जांच करके उनको दवा का निसुल्क वितरण किया गया। इस अवसर पर लोगों का बीपी, शुगर, मलेरिया बुखार, आई साइड चेक किए गए।यह जानकारी जिला प्रचार प्रसार प्रमुख मयूर गुप्ता ने दी l


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

30 अगस्त को लॉन्च होगा नासा का रोमन स्पेस टेलीस्कोप, ब्रह्मांड के रहस्यों पर पड़ेगी नई रोशनी

Spread the loveबदायूं। नासा का नैन्सी ग्रेस रोमन स्पेस टेलीस्कोप 30 अगस्त 2026 को फ्लोरिडा …