Breaking News

कोलेस्ट्रॉल

Spread the love

*🟣 कोलेस्ट्रॉल 🟣*

हमारा हृदय कई कार्यों को करने के लिए जाना जाता है। हृदय को स्वस्थ रखने और हृदय रोगों के जोखिम से दूरी बनाने के लिए कई कारकों पर ध्यान देना चाहिए। उन्हीं में से एक है कोलेस्ट्रॉल (Cholestrol), जिसके स्तर को नियंत्रित करना बेहद आवश्यक है। इसे नियंत्रित करने के लिए स्वस्थ जीवनशैली के साथ-साथ कोलेस्ट्रॉल कम करने के उपाय भी कारगर साबित हो सकते हैं।

कोलेस्ट्रॉल बढ़ने पर शरीर देता है ये संकेत, समय पर पहचान लें वरना जान से हाथ धोना पड़ सकता है

आज की आलसभरी लाइफस्टाइल, अनहेल्थी फूड और स्मोकिंग-ड्रिंक जैसी आदतों के चलते युवाओं में भी कोलेस्ट्रॉल की समस्या देखी जा रही है। बॉडी में यदि कोलेस्ट्रॉल का लेवल बढ़ जाए तो हार्ट से जुड़ी दिक्कतें हो सकती है।

शरीर में पाया जाने वाला कोलेस्ट्रॉल एक मोम जैसा पदार्थ होता है। ये लीवर से बनता है। कोलेस्ट्रॉल भी दो प्रकार के होते हैं।

गुड कोलेस्ट्रॉल और बैड कोलेस्ट्रॉल। इसमें बैड कोलेस्ट्रॉल हमारी आर्टरीज में जमकर बीमारियां पैदा करता है।

यदि कोलेस्ट्रॉल के लेवल को अधिक बढ़ने से पहले सही इलाज लिया जाए तो इसके नुकसान को टाला जा सकता है। जब शरीर का कोलेस्ट्रॉल बढ़ता है तो हमारी बॉडी कई संकेत देती है। आप इन संकेतों को पहचान कर अपना कोलेस्ट्रॉल टेस्ट करवा सकते हैं। फिर डॉक्टर से इलाज लेकर इसे कंट्रोल में रख सकते हैं।

*♦️कोलेस्ट्रॉल बढ़ने के संकेत♦️*

*1 ♦️पैरों का सुन्न पड़ना♦️*

कभी-कभी आप ने देखा होगा कि हमारे पैर अचानक सुन्न पड़ जाते हैं। ऐसा हाई कोलेस्ट्रॉल (High Cholesterol) के चलते होता है। दरअसल कोलेस्ट्रॉल बढ़ने से नसों में ब्लॉकेज हो जाता है। इससे खून की सप्लाई कम हो जाती है या पूरी तरह रुक जाती है।

*2 ♦️दिल का दौरा पड़ना♦️*

कोलेस्ट्रॉल का लेवल हाई होने से आर्टरीज में ब्लॉकेज उत्पन्न हो जाता है। यह स्थिति हार्ट अटैक (Heart Attack) लाती है। इसलिए अपने कोलेस्ट्रॉल लेवल को कंट्रोल में रखना दिल की सेहत के लिए अच्छा होता है।

*3.♦️ हाई ब्लड प्रेशर♦️*

कोलेस्ट्रॉल लेवल बढ़ने से शरीर का उच्च रक्त चाप यानि High Blood Pressure भी बढ़ता है। इसलिए आप बीपी मशीन से हर महीने या 15 दिन में ब्लड प्रेशर मापते रहे। इससे आपको कोलेस्ट्रॉल के खतरे का संकेत मिल जाएगा।

*4♦️नाखून का रंग बदलना♦️*

आपके नाखूनों का कलर चेंज होना भी हाई कोलेस्ट्रॉल का एक संकेत होता है। दरअसल ब्लड में बैड कॉलेस्ट्रॉल के अधिक बढ़ने से धमनियां ब्लॉक होने लगती है। इसमें खून की सप्लाई कम हो तो आपके गुलाबी नाखून पीले दिखने लगते हैं।

*5♦️बेचैनी♦️*

सांस लेने में तकलीफ होना, जी मिचलाना, थकावट, सीने में दर्द बढ़ना, बेचैनी होना भी बढ़े हुए कोलेस्ट्रॉल की निशानी है। ये लक्षण दिखने पर तुरंत आपको कोलेस्ट्रॉल की जांच कराना चाहिए।

ऐसे रोके कोलेस्ट्रॉल को बढ़ने से

कोलेस्ट्रॉल का लेवल कम करने के लिए आप कई तरीके अपना सकते हैं। सबसे पहले तो आप अपनी डाइट में सैचुरेटेड फैट की जगह अनसैचुरेटेड फैट्स लें। जैसे ऑलिव ऑयल, सूरजमुखी के तेल, नट्स और सीड्स ऑयल जैसी चीजों में हेल्दी फैट पाया जाता है।

इसके अतिरिक्त आप रोज व्यायाम कर भी अपने कोलेस्ट्रॉल का स्तर कम कर सकते हैं।

कोलेस्ट्रॉल कम करने के लिए, आप अपनी डाइट और लाइफ़स्टाइल में बदलाव कर सकते हैं.

*♦️खान-पान में बदलाव♦️*

शाकाहारी भोजन करें. बीन्स, दाल, टोफ़ू, नट्स, फल, सब्ज़ियां, और कम वसा वाले डेयरी उत्पाद खाएं.

सोयाबीन, फ़ाइबर सप्लीमेंट, सेब, अंगूर, सूरजमुखी, और केनोला जैसे वेजिटेबल ऑयल खाएं.

लहसुन, करक्यूमिन, अदरक, काली मिर्च, धनिया, और दालचीनी जैसे मसाले खाएं.

शारीरिक गतिविधियों में बदलाव

नियमित रूप से एक्सरसाइज़ करें.

हफ़्ते में पांच दिन 30 मिनट मॉडरेट फ़िज़िकल एक्टिविटी करें.

हफ़्ते में तीन बार 20 मिनट एरोबिक एक्टिविटी करें.

*♦️अन्य बदलाव♦️*

धूम्रपान न करें, शराब का सेवन कम करें, वज़न कम करें.

ये लक्षण दिखने पर तुरंत आपको कोलेस्ट्रॉल की जांच कराना चाहिए व् डॉ की सलाह ले।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

बदायूं में जिलाधिकारी ने होलिका दहन स्थलों का किया सघन निरीक्षण, सुरक्षा और व्यवस्था को लेकर दिए कड़े निर्देश

Spread the loveबदायूं। जिलाधिकारी अवनीश राय ने शनिवार को पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ …

error: Content is protected !!