Breaking News

गंधरौली गांव में सर्प दंश से महिला की मौत

Spread the love

गंधरौली गांव में सर्प दंश से महिला की मौत

बिल्सी। तहसील क्षेत्र के गांव गंधरौली में घर में सो रही एक महिला को जहरीले सर्प ने काट लिया। जिससे महिला की उपचार के दौरान मौत हो गई। महिला की मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया। नायब तहसीलदार बदन सिंह यादव ने जानकारी देते गुए बताया तहसील क्षेत्र के गांव गंधरौली में श्रीमती नेक्शो देवी(45) पत्नी राजेंद्र सिंह रविवार की रात अपने घर में सो रही थी। तभी एक जहरीले सर्प ने उन्हें काट लिया। महिला की हालत बिगड़ने पर परिवार के लोग तुरंत उसे रुदायन स्थित सरकारी अस्पताल लेकर पहुंचे यहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। महिला की मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया है। परिवार के लोगों ने मामले की जानकारी थाना उघैती पुलिस को नहीं दी और ना ही शव का पोस्टमार्टम कराया। परिवार के लोगों ने महिला का अंतिम संस्कार भी कर दिया। जानकारी मिलते ही क्षेत्रीय लेखपाल बिजेंद्र सिंह पहुंचे और उन्होंने परिवार के लोगों से उक्त मामले की पूरी जानकारी लेकर रिपोर्ट तहसील कार्यालय को दी है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

31 जुलाई तक करें मत्स्य विभाग की योजनाओं के लिए ऑनलाइन आवेदन, किसानों और मत्स्य पालकों को मिलेगा लाभ

Spread the loveबदायूं। मत्स्य विभाग की विभिन्न लाभकारी योजनाओं का फायदा उठाने के इच्छुक मत्स्य …

error: Content is protected !!