Breaking News

व्यापारी पुत्र की किडनी संक्रमण से मौत, परिवार में मचा कोहराम

Spread the love

व्यापारी पुत्र की किडनी संक्रमण से मौत, परिवार में मचा कोहराम

बिल्सी। नगर के जैन समाज के अध्यक्ष और प्रमुख खाद विक्रेता मृगांक कुमार जैन उर्फ टीटू के इकलौते युवा पुत्र विक्की जैन (20) की किडनी संक्रमण के बाद मौत हो गई। जिसके बाद परिवार में कोहराम मच गया है। उसका सोमवार की सुबह अंतिम संस्कार कछला घाट पर किया गया। जानकारी के मुताबिक नगर के मोहल्ला संख्या एक मैन बाजार निवासी विक्की जैन पिछले कई वर्षो से डायलिसिस पर चल रहे थे। रविवार की रात करीब 11 बजे अचानक उसका स्वास्थ्य बिगड़ गया। जिसके बाद परिवार के लोगों ने कोतवाली मोड़ पर स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां पर एक घंटे बाद उसकी मौत हो गई। व्यापारी के युवा पुत्र की मौत की इस खबर से नगर में शोक की लहर दौड़ गई। उसके निधन पर भाजपा नेत्री ममता शाक्य, अमित वार्ष्णेय, सुधीर सोमानी, चैतन्य तोषनीवाल, विशाल वार्ष्णेय, दीपक चौहान, संजीव राणा, अनिल जैन सोनी, नीरज जैन, अजीत जैन, अरविंद जैन, प्रशांत जैन, रंजीत वार्ष्णेय, लवकुमार वार्ष्णेय, सभासद राजीव माहेश्वरी, डा. उमेंद्र गुप्ता, डॉ राजीव सिंह आदि ने गहरा दुःख व्यक्त किया है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

सदर विधायक महेश चन्द्र गुप्ता ने किया नवनिर्मित सार्वजनिक शौचालय का अनावरण

Spread the love राजकीय सिविल पेंशनर्स परिषद के भवन के समीप विधायक निधि से हुआ …

error: Content is protected !!