Breaking News

वार्ता के बाद खत्म हुई हड़ताल, 15 दिनों में पूरी होगी मांगे

Spread the love

वार्ता के बाद खत्म हुई हड़ताल, 15 दिनों में पूरी होगी मांगे

वरना 22 जुलाई से फिर से कामबंद हड़ताल करेगें

बिल्सी। नगर पालिका परिषद के सफाई कर्मचारियों ने 10 सूत्री मांग पूरी न होने पर सोमवार को कामबंद हड़ताल शुरू कर दी। साथ ही कर्मचारियों ने पालिका कार्यालय के सामने जिम्मेदारों के खिलाफ प्रदर्शन भी किया। कुछ देर बाद चैयरमेन ज्ञानदेवी सागर के पति ओमप्रकाश सागर ने कर्मचारियों की मांगों को 15 दिनों के अंदर पूरा किए जाने का आश्वासन देकर हड़ताल को खत्म करा दिया। सफाई कर्मचारी संघ अध्यक्ष प्रीतम बाबू ने बताया पिछले कई दिनों से 10 सूत्री मांगों को लेकर जिम्मेदार अधिकारियों को ज्ञापन के माध्यम से अवगत कराया गया परंतु इस और किसी ने ध्यान नहीं दिया। जिसके बाद सोमवार को कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर नगर पालिका परिषद में कामबंद हड़ताल शुरू कर दी। हड़ताल की सूचना मिलते ही चैयरमेन पति ओमप्रकाश सागर मौके पर पहुंच गए और उन्होंने कर्मचारियों के साथ लंबी वार्ता की। साथ ही 15 दिन में कर्मचारियों की मांगों को पूरा करने का भरोसा दिलाया। जिसके बाद कर्मचारी मान गए। कर्मचारी संघ अध्यक्ष ने बताया 15 दिन में उनकी मांगें पूरी नहीं हुई तो 22 जुलाई से फिर से कर्मचारी कामबंद हड़ताल कर देगें। इस मौके पर सभासद अजीत सिंह गुर्जर, उमेश चंद्र गुप्ता, राहुल माहेश्वरी, नईम अब्बासी, प्रखर माहेश्वरी, युधिष्धर सिंह, राजीव शर्मा, गीता, अभिषेक, बबीता, सुमित, उपदेश, नीरज सक्सेना, कमल आदि कर्मचारी मौजूद रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

उघैती पुलिस ने पिकअप लदी 2 चोरी की भैंसों और ₹5200 नकदी सहित 2 शातिर चोरों को किया गिरफ्तार

Spread the loveबदायूं। जनपद में अपराध व अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के …