Breaking News

बिल्सी विधानसभा क्षेत्र से विधायक हरीश शाक्य ने संत-महात्मागणों का दर्शन कर आशीर्वाद लिया और क्षेत्र की सुख-समृद्धि की प्रार्थना की

Spread the love

गुरु पूर्णिमा के अवसर पर बिल्सी विधानसभा क्षेत्र से विधायक हरीश शाक्य ने आज बिल्सी विधानसभा क्षेत्र के मां भागीरथी घाट कछला पर गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर आज संत-महात्मागणों का दर्शन कर आशीर्वाद लिया और क्षेत्र की सुख-समृद्धि की प्रार्थना की
इस अवसर पर विधायक हरीश शाक्य ने बताया कि भारतीय संस्कृति में गुरुजनों का विशेष स्थान है, गुरु पूर्णिमा गुरु के महत्व को प्रतिपादित करने का विशेष अवसर है।
गुरु शिष्य की परंपरा के अनेकों उदाहरण भारतीय संस्कृति व इतिहास में मिलते हैं
उन्होंने कहा कि मां भागीरथी घाट कछला के अलौकिक वातावरण की उपस्थिति में हर बार जनसेवा में रत रहने की असीम ऊर्जा का आशीर्वाद हमेशा मिलता रहा है।
गुरु+पूर्ण+माँ=गुरुपूर्णिमा
गुरु पूर्णिमा का अर्थ यही है।
सर्वप्रथम मां ही पूर्ण गुरु है
ततपश्चात गुरु ही पूर्ण माँ है।
गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर उन सभी गुरुओं को सादर नमन, जिन्होंने हमें सत्य, समानता और न्याय के मार्ग पर चलना सिखाया।
गुरु केवल शिक्षा नहीं देते, वे जीवन को दिशा देते हैं।
हमारे जीवन में गुरु का स्थान सर्वोच्च है।
इस अवसर पर अध्यक्ष नगर पंचायत कछला श्री जगदीश लोनिया , जिला पंचायत सदस्य श्री राजेश कुमार सिंह, नीरज शर्मा , लक्ष्मण कश्यप, मुनीश राघव, मोहित तोमर, मुकेश तोमर, आदि उपस्थित रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

फायरिंग में सिपाही घायल, जवाबी कार्रवाई में बदमाश के दोनों पैरों में लगी गोली; भैंस, नकदी और तमंचा बरामद

Spread the loveभैंस लूट और चोरी का आरोपी पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार फायरिंग में सिपाही …

error: Content is protected !!