Breaking News

एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के अंतर्गत हिंदू युवा वाहिनी बदायूं ने किया पौधारोपण

Spread the love

एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के अंतर्गत हिंदू युवा वाहिनी बदायूं ने किया पौधारोपण, माँ और पर्यावरण दोनों को समर्पित संकल्प

बदायूं —
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा प्रारंभ किए गए राज्यव्यापी पर्यावरण संरक्षण अभियान “एक पेड़ मां के नाम” को बदायूं जनपद में हिंदू युवा वाहिनी ने संकल्प और समर्पण के साथ आगे बढ़ाया। संगठन के कार्यकर्ताओं ने जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में पौधारोपण कर न केवल हरियाली का संदेश दिया, बल्कि मां की ममता और पेड़ की जीवनदायिनी शक्ति को एक सूत्र में बांध दिया।

मां की ममता और हरियाली का संगम

हिंदू युवा वाहिनी के जिला पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने अपनी-अपनी माताओं के नाम पर पौधे लगाए। इस भावनात्मक पहल ने अभियान को एक नई ऊंचाई दी। संगठन ने यह संदेश दिया कि जैसे मां हमें जीवन देती है, उसी प्रकार पेड़ पृथ्वी को जीवन देते हैं। इसलिए पेड़ लगाना केवल पर्यावरण रक्षा नहीं, मां को सम्मान देना है।

मुख्यमंत्री योगी के आह्वान को जनआंदोलन बना रही हिंदू युवा वाहिनी

पौधारोपण कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के इस अभियान की सराहना करते हुए इसे जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया। युवाओं ने शपथ ली कि वे न केवल पेड़ लगाएंगे, बल्कि उसकी देखरेख भी स्वयं करेंगे, ताकि हर पौधा एक मजबूत वृक्ष बन सके।

इस मौके पर जिला प्रभारी आदेश शर्मा, जिला संयोजक एड. नितिन सक्सेना, जिला महामंत्री एड. निष्कर्ष प्रताप, जिला उपाध्यक्ष अमन सिंह कार्यालय प्रभारी अवनीश शर्मा, जिला मंत्री अरविंद शर्मा आदि लोग उपस्थित रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

दातागंज पुलिस ने दो युवकों को चार चोरी की मोटरसाइकिलों समेत पकड़ा

Spread the loveवाहन चेकिंग के दौरान मिली सफलता, बरामद वाहनों के संबंध में पुलिस कर …

error: Content is protected !!