Breaking News

लेंटर निर्माण कार्य करते समय मशीन गिरने से मजदूर घायल , इलाज के दौरान मौत

Spread the love

लेंटर निर्माण कार्य करते समय मशीन गिरने से मजदूर घायल , इलाज के दौरान मौत
आसफपुर / बिसौली – हाल ही में थाना बिसौली के विकास खंड आसफपुर क्षेत्र के गांव मलखानपुर में एक किसान के मकान का लेंटर डालते समय राजमिस्त्रियों के साथ काम करने वाले मजदूर के ऊपर बजरी व सीमेंट का खोल तैयार करने वाली मशीन गिरने से मजदूर बुरी तरह घायल हो गया ।
जिसे आननफानन में बिसौली के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया जहां घायल मजदूर की हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टरों की टीम ने बरेली के निजी अस्पताल को रेफर कर दिया जहां इलाज के दौरान घायल मजदूर की मौत हो गई ।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक आसफपुर क्षेत्र के गांव मलखानपुर में थाना वजीरगंज क्षेत्र के गांव पेपल निवासी मजदूर राजमिस्त्रियों के साथ लेबर के साथ काम करने आए मजदूर के ऊपर अचानक बजरी सीमेंट मिलाने वाली मशीन का बेलचा ऊपर गिर गया जिससे मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया जिसकी इलाज के दौरान बरेली के एक निजी अस्पताल में मौत हो गई
यह घटना बीते बुधवार की बताई जा रही है ।
ग्रामीणों का कहना है कि गांव मलखानपुर में एक बुधवार को एक संपन्न किसान व नेतागीरी से जुड़े संभ्रांत व्यक्ति के मकान निर्माण का कार्य करने गांव पेपल निवासी एक मजदूर मलखानपुर आया था ।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

ब्लॉक संसाधन केंद्र असरासी में एसएमसी अध्यक्ष व सचिवों का प्रशिक्षण

Spread the loveसंवाददाता: गोविंद देवल बदायूं। कादरचौक के ब्लॉक संसाधन केंद्र असरासी पर विद्यालय प्रबंध …

error: Content is protected !!