Breaking News

रामपाल के हत्यारे की गिरफ्तारी को एनटी को सौंपा ज्ञापन

Spread the love

बिल्सी। कोतवाली क्षेत्र के गांव शहजादनगर में बीती तीन जुलाई को एक बुजुर्ग की घर के बाहर सोते समय कुछ लोगों ने धारदार हथियार हमलाकर हत्या कर दी थी। जिसमें पीड़ित ने तीन लोगों के खिलाफ इसकी रिपोर्ट दर्ज कराई। जिसके बाद पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। फरार चल रहे तीसरे आरोपी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर भारतीय किसान यूनियन भानू गुट के कार्यकर्ताओं ने डीएम को संबोधित एक ज्ञापन नायब तहसीलदार (एनटी) बदन सिंह यादव को सौंपा। जिसमें यूनियन के जिलाध्यक्ष अतुल तोमर ने कहा कि तीन जुलाई की रात शहजादनगर गांव में घर के बाहर सो रहे बुजुर्ग रामपाल की तीन लोगों ने धारदार हथियार से हमला कर हत्या की गई थी। उक्त मामले में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। जबकि तीसरा आरोपी अभी भी फरार चल रहा है। जिसकी शीघ्र गिरफ्तारी की जाए। ताकि गांव के लोगों को अंदर बना भय का माहौल खत्म हो सके। इस मौके पर कई लोग मौजूद रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) ने किसानों की समस्याओं को लेकर डीएम को सौंपा ज्ञापन

Spread the love अमेरिका-भारत टेंडर डील के विरोध में जिला अध्यक्ष ज्ञानपाल सिंह यादव के …

error: Content is protected !!