Breaking News

धूमधाम से निकाली बाबा महाकाल की शाही सवारी जगह-जगह हुई पुष्प वर्षा

Spread the love

धूमधाम से निकाली बाबा महाकाल की शाही सवारी जगह-जगह हुई पुष्प वर्षा

बिल्सी श्री गिरिराज जी सेवा समिति के तत्वाधान में गत वर्षो की भांति इस वर्ष भी सावन माह के प्रथम सोमवार को बाबा महाकाल की शाही सवारी निकाली गई शाही सवारी बदायूं बिजनौर हाईब स्थिति पीएनबी बैंक रोड से शुरू हो कर थाना मोड़ जैन बजार, नगर पालिका बाजार, कटरा बाजार सर्राफा बाजार, बालाजी तिराहा, एवं नगर मे होते हुए शिव शक्ति भवन मन्दिर जा कर संपन्न हुई श्री गिरिराज जी सेवा समिति के सदस्यों द्वारा कछला गंगा घाट की आरती के तर्ज पर बिल्सी नगर के अटल चौक पर कछला गंगा घाट के पुरोहितों द्वारा बाबा महाकाल की भव्य एवं दिव्य आरती की गई शाही सवारी पर बाबा महाकाल को सवार कर नगर में भ्रमण किया गया भ्रमण के दौरान जगह-जगह स्वागत एवं पुष्प वर्षा की गई शाही सवारी का बिल्सी कोतवाल मनोज कुमार सिंह ने दीप प्रचलित कर शुभारंभ किया इस मौके पर श्री गिरिराज सेवा समिति के सदस्य दीपक बाबा ने पटका पहना कर कोतवाल मनोज कुमार सिंह का स्वागत किया
इधर महाकाल सेवा समिति ने सहभागिता कर बाबा महाकाल का आशीर्वाद प्राप्त किया एवं शिव शक्ति भवन मंदिर परिसर में बाबा महाकाल का मनोहर एवं दिव्य श्रृंगार किया गया जहां पर श्री गिरिराज जी सेवा समिति के सदस्यों ने बाबा की आरती में सम्मिलित होकर प्रसाद ग्रहण किया एवं आशीर्वाद लिया
श्री गिरिराज जी सेवा समिति के सदस्य यतीन्द्र माहेश्वरी मोनू, मनमोहन वाष्र्णेय साही,दीपक माहेश्वरी बाबा,अनुभव वाष्र्णेय, रोहित माहेश्वरी, निशांत माहेश्वरी,टिंकल माहेश्वरी, राहुल माहेश्वरी, हर्षित राठी, मुनीश्वर राठी, नवीन वाष्र्णेय, चन्द्रशेखर वाष्र्णेय, निपुण वाष्र्णेय, तेजस्वी जौहरी, सचिन माहेश्वरी, जितेन्द्र खासट, उमेश वाष्र्णेय,अनुज सोमानी, संजीव तोषनीवाल, राकेश माहेश्वरी सर्राफ,आदि मौजूद रहे


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

2027 में जनता करेगी परिवर्तन, सपा सरकार बनते ही माफ होंगे किसानों के कर्ज : शोबी

Spread the loveग्राम सभा बरातेगदार में आयोजित हुई सपा की जनसभा बदायूं। प्रदेश में आगामी …

error: Content is protected !!