Breaking News

कांवड़ियों पर पुष्प वर्षा कर पुलिस परिवार, बदायूँ की ओर से भण्डारे का आयोजन

Spread the love

 *श्रावण मास में कांवड यात्रा के दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूँ के निर्देशन में पुलिस परिवार द्वारा विशाल भण्डारे का किया गया आयोजन।*
 *मुख्य माननीय क्षेत्रीय अध्यक्ष (बृज क्षेत्र) दुर्विजय सिंह शाक्य द्वारा फीता काटकर विशाल भण्डारे का किया गया शुभारम्भ।*
 *इस अवसर पर विशिष्ठ अतिथि सदर विधायक महेशचन्द्र गुप्ता, माननीय विधायक दातागंज राजीव सिंह, माननीय विधायक बिल्सी हरीश शाक्य, माननीय जिला अध्यक्ष श्री राजीव गुप्ता एवं जिलाधिकारी, बदायूँ अवनीश राय की गरिमामयी उपस्थिति रही।*
 *इस अवसर पर बृज क्षेत्र उपाध्यक्ष सार्देन्दु पाठक, डी0सी0बी0 चेयरमैन जे0के0 सक्सैना, व्यापारी रवि प्रताप सिंह एवं कछला चेयरमैन जगदीश सिंह एवं अन्य गणमान्य व्यक्ति एवं अधिकारी रहे उपस्थित।*
 *कांवड यात्रा के दौरान गुजरने वाले कांवडियों पर पुष्प वर्षा कर अभिनन्दन किया गया व प्रसाद ग्रहण कराया गया और सकुशल एवं सुरक्षित यात्रा हेतु कामना की गई।*

बदायूं श्रावण मास एवं कांवड यात्रा के दृष्टिगत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूँ डॉ0 बृजेश कुमार सिंह के निर्देशन में पुलिस परिवार द्वारा बदायूँ कछला मार्ग पर ग्राम देहमू पंचायतघर पर विशाल भण्डारे का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि माननीय क्षेत्रीय अध्यक्ष (बृज क्षेत्र) दुर्विजय सिंह शाक्य द्वारा फीता काटकर विशाल भण्डारे का शुभारम्भ किया गया, इस अवसर पर विशिष्ठ माननीय सदर विधायक महेशचन्द्र गुप्ता, विधायक दातागंज राजीव सिंह, माननीय विधायक बिल्सी हरीश शाक्य एवं माननीय जिला अध्यक्ष राजीव गुप्ता एवं जिलाधिकारी, बदायूँ श्री अवनीश राय की गरिमामयी उपस्थिति रही। भण्डारे के दौरान सभी कांवड यात्रा में चल रहे कांवडियों पर मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अथितियों द्वारा पुष्प वर्षा कर कांवडियों का अभिनन्दन किया गया एवं भण्डारे में प्रसाद ग्रहण कराया गया साथ ही कांवडियों को उनके गंतव्य स्थान पर सुरक्षित एवं सकुशल पहुचने हेतु कामना की गई एवं कांवड यात्रा की शुभकामनाएँ दी गई। इस अवसर पर बृज क्षेत्र उपाध्यक्ष श्री सार्देन्दु पाठक, डी0सी0बी0 चेयरमैन जे0के0 सक्सैना, व्यापारी रवि प्रताप सिंह एवं कछला चेयरमैन जगदीश सिंह एवं अन्य गणमान्य व्यक्तियों द्वारा भी विशाल भण्डारे में शामिल रहकर कांवडियों को प्रसाद ग्रहण कराया गया। विशाल भण्डारे में मुख्य विकास अधिकारी श्री केशव कुमार, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री के0के0 सरोज, अपर पुलिस अधीक्षक नगर विजयेन्द्र द्विवेदी, क्षेत्राधिकारी उझानी डॉ0 देवेन्द्र कुमार, क्षेत्राधिकारी नगर रजनीश कुमार उपाध्याय, क्षेत्राधिकारी सहसवान कर्मवीर सिंह, क्षेत्राधिकारी दातागंज के0 के0 तिवारी, प्रतिसार निरीक्षक इन्द्रजीत सिंह एवं प्रभारी निरीक्षक उझानी नीरज मलिक, प्रभारी निरीक्षक सिविल लाइन मनोज कुमार, नीलेश पाण्डेय एवं श्याम मोहन एवं अन्य अधिकारीगण मौजूद रहे। उक्त कार्यक्रम के उपरान्त जिलाधिकारी अवनीश राय एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, बदायूँ डॉ0 बृजेश कुमार सिंह द्वारा कछला गंगा घाट का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया तथा संबन्धित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

फायरिंग में सिपाही घायल, जवाबी कार्रवाई में बदमाश के दोनों पैरों में लगी गोली; भैंस, नकदी और तमंचा बरामद

Spread the loveभैंस लूट और चोरी का आरोपी पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार फायरिंग में सिपाही …

error: Content is protected !!