Breaking News

कांग्रेस ने उठाई बिजली कटौती और खाद की समस्या

Spread the love

कांग्रेस ने उठाई बिजली कटौती और खाद की समस्या

राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा

बिल्सी। मंगलवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किसानों की बिजली कटौती और खाद की समस्याओं को लेकर तहसील मुख्यालय पहुंच कर प्रदर्शन किया। बाद में राज्यपाल को संबोधित एक ज्ञापन एसडीएम रिपुदमन सिंह सौंपा। कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे जिला महासचिव आलोक सिंह ने कहा कि सरकार किसानों का जमकर उत्पीड़न कर रही है। सिंचाई के समय बिजली कटौती से किसानों की खेतों में खड़ी फसलें सूख रही हैं। सरकार द्वारा किए गए एमएसपी का वादा भी पूरा नहीं किया गया। जिला उपाध्यक्ष सुनीता सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार में देश का अन्नदाता सबसे ज्यादा दुखी है। उनकी समस्याओं को सरकार द्वारा गुमराह करती चली आ रही है। अनुग्रह सिंह ने सरकार पर किसानों की आय दोगुनी करने का झूठा वादा करने का आरोप लगाया। इस मौके पर जिला प्रवक्ता उपासना सिंह, जिला महासचिव अनिल उपाध्याय, ब्लॉक प्रभारी योगेश शर्मा, अनुग्रह सिंह, संतोष सिंह, श्रीपाल सिंह, गफरुद्दीन, दीपक शर्मा, ज्ञानेंद्र सिंह, गंगा शाक्य, फखरुद्दीन, अजमतीन, हसीनुद्दीन, मनीष, संतोष कुमार सिंह, अनिल शर्मा, सोनपाल, बीना देवी, लटूरी, कुंदन सिंह, वीर सिंह आदि मौजूद रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

विश्व पर्यावरण दिवस-2026 अभियान के अंतर्गत जल एवं ऊर्जा संरक्षण पर विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

Spread the loveबरेली, 1 जून 2026ः रेलवे बोर्ड के निर्देशानुसार एवं मंडल रेल प्रबंधक, इज्जतनगर …

error: Content is protected !!