Breaking News

दो गांवों में 800 मीटर चकमार्ग को कब्जा मुक्त कराया

Spread the love

दो गांवों में 800 मीटर चकमार्ग को कब्जा मुक्त कराया

बिल्सी। एसडीएम रिपुदमन सिंह के निर्देश पर तहसील की राजस्व और ब्लाक की संयुक्त टीम ने पुसगंवा और बेहटाजबी गांव में करीब 800 मीटर लंबे चकमार्ग को मंगलवार को पैमाइस कर लोगों से कब्जा मुक्त कराया। जिसके बाद कब्जाधारको‍ं में खासा हड़कंप मच गया है। एसडीएम ने बताया कि पुसगंवा के ग्राम प्रधान समेत कई लोगों ने चकमार्ग संख्या 1114 जो करीब 600 मीटर लंबा है। जिसको लेकर कब्जा करने की शिकायत की गई थी। जिसके बाद टीम गठित कर आज कब्जाधारक मदनलाल, ब्रजेश कुमार आदि से मुक्त कराया। वहीं क्षेत्र के गांव बेहटाजबी में देव सिंह ने एक शिकायती पत्र तहसील दिवस अधिकारियों को सौंपा था। जिसमें गांव के चकमार्ग संख्या 942 पर करीब 200 मीटर लंबे चकमार्ग पर कई लोगों ने कब्जा कर अपने खेत में मिला लिया था। जिससे लोगों को निकलने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ था। राजस्व टीम ने चकमार्ग को चिह्नित कर खाली कर लिया। साथ ही कब्जाधारकों को भविष्य में दोबारा कब्जा न करने की चेतावनी भी दी गई। इस अभियान में राजस्व निरीक्षक रवेंद्र सिंह, लेखपाल विनय कुमार, विजेंद्र पाल सिंह, सचिव महेश पाल, दीपेश शर्मा आदि शामिल रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

तहसीलों में 12,768 राजस्व वाद लंबित, डीएम ने जताई नाराजगी

Spread the loveबदायूं, 3 सितंबर। जिलाधिकारी अवनीश राय ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में लंबित …