Breaking News

भूमि से नहीं हटे अवैध कब्जे, 28 से धरना देगी यूनियन

Spread the love

भूमि से नहीं हटे अवैध कब्जे, 28 से धरना देगी यूनियन

बिल्सी। भारतीय हलधर किसान यूनियन की बैठक बृहस्पतिवार को बदायूं रोड स्थित कैंप कार्यालय पर आयोजित की गई। जिसमें क्षेत्र के किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर चर्चा की गई। साथ ही पूर्व में यूनियन द्वारा नगर के खैरी रोड पर रोडवेज बस स्टैंड के पास नगर पालिका परिषद के गाटा संख्या 173 की करोड़ों रुपयों की भूमि पर भूमाफिया एवं दबंगों द्वारा अवैध कब्जा कर दुकान और मकान का निर्माण कर लिए जाने के संबंध में एसडीएम को 11 जुलाई एक ज्ञापन दिया गया। जिसको लेकर अभी तक किसी भी अधिकारी से अवैध कब्जाधारकों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई है। जिसको लेकर यूनियन के पदाधिकारियों ने निर्णय लिया है कि 28 जुलाई से नगर पालिका परिषद में धरना-प्रदर्शन करेंगी। जिसकी सारी जिम्मेदारी शासन प्रशासन की होंगी। इस मौके पर जिलाध्यक्ष राहुल सोलंकी, विवेक चौहान, उमेश बाबू, अजीत सिंह गुर्जर, शहनवाज अल्वी, विजनेश सोंलकी, अनूप राठौर, रिंकू सिंह आदि मौजूद रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

टीएमयू में दीक्षारंभ 2025 के समापन सत्र में समझाई छात्रों को यूनिवर्सिटी की रीति-नीति

Spread the love तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी में यूजीसी एवम् केन्द्र सरकार के शिक्षा मंत्रालय के …