Breaking News

बिल्सी में बंदरों का आंतक, मासूम को किया घायल

Spread the love

बिल्सी में बंदरों का आंतक, मासूम को किया घायल

महिलाओं और बच्चों पर हो रहे है हमलावर

बिल्सी। नगर समेत ग्रामीण क्षेत्र में बंदरों का आतंक इन दिनों काफी बढ़ गया है। जो लगातार लोगों पर हमलाकर काट कर घायल कर रहे है। जिससे लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है। मोहल्ला नंबर एक निवासी इमरान ने बताया कि उनके मोहल्ले में इन दिनों बंदरों की संख्या काफी बढ़ गई है और बंदरों ने कई लोगों को काटकर घायल कर दिया है। शुक्रवार की सुबह उनका मासूम पुत्र इफजान घर के आंगन में खेल रहा था। तभी बंदरों के एक झुंड ने उसे घेर कर उसके हाथ में काट लिया। जिससे वह गंभीर रुप से घायल हो गया।जिसका उपचार एक निजी चिकित्सक के यहां चल रहा है। इसी मोहल्ले की रहने वाली गीता सिंह ने बताया बंदरों के कारण लोग घर से नहीं निकल पा रहे हैं। उनकी गली में बंदरों का झुंड बैठा रहता है जैसे ही कोई बाहर जाता है बंदर तुरंत काट लेते हैं। आसिफ ने बताया बंदर छोटे बच्चों और महिलाओं पर ज्यादा हमला कर रहे हैं। उन्होंने बताया बीते दिनों उनकी माता जी को भी बंदरों ने काटकर घायल कर दिया। नगर के अलावा क्षेत्र के गांव बादशाहपुर, गढ़ौली, बांस बरोलिया, पिंडौल, नरैनी, अगोल, अंबियापुर, गुधनी, परौली, खौंसारा आदि गांवों में भी बंदरों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। जिससे लोगों में दहशत का माहौल है। एसडीएम रिपुदमन सिंह ने बताया लगातार बंदरों द्वारा हो रहे हमलों की शिकायतें प्राप्त हो रही थी, जिसको लेकर संबंधित विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया गया है। शीघ्र समस्या का समाधान किया जाए।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

पत्नी से पारिवारिक विवाद के बाद युवक पानी की टंकी पर चढ़ा, समझाइश के बाद सकुशल उतारा गया

Spread the loveइस्लामनगर। नगर पंचायत इस्लामनगर में कार्यरत एक निजी सफाई कर्मचारी बुधवार को पारिवारिक …

error: Content is protected !!