Breaking News

भक्तों ने महाकाल का रुद्राभिषेक कर किया श्रृंगार

Spread the love

भक्तों ने महाकाल का रुद्राभिषेक कर किया श्रृंगार

बिल्सी। मोहल्ला संख्या पांच स्थित शिव शक्ति भवन मंदिर में बृहस्पतिवार की रात महाशिवरात्रि के उपलक्ष्य में श्रृंगार सेवा नगर से पांच परिवारों का एक जत्था बाबा अमरनाथ जी के दर्शन करने के लिए गया था। उनके परिवार ने बाबा महाकाल का महा रुद्राभिषेक और भव्य श्रृंगार का आयोजन किया। कैलाशी परमानन्द वार्ष्णेय, गोपाल वार्ष्णेय, अजीत वार्ष्णेय, प्रदीप वार्ष्णेय एवं राहुल वार्ष्णेय के परिवार द्वारा की गई। सभी लोगों ने अपने पूरे परिवार के साथ आरती करके प्रसाद वितरण किया। बाबा महाकाल का भव्य श्रृंगार भूतेश्वर महादेव के स्वरूप के दर्शन के लिए लोगों का तांता लगा रहा। महाकाल बाबा सेवा समिति ने उनके पूरे परिवार को पटका पहनाकर सम्मानित किया। इस मौके पर समिति के सुरेश बाबू, नवरत्न वार्ष्णेय, दिनेश वार्ष्णेय, रजनीश शर्मा, प्रफुल्ल वार्ष्णेय, लवकुमार, परमाननंद वार्ष्णेय, विक्रांत वार्ष्णेय, शिवओम माहेश्वरी, तनुज वार्ष्णेय, जीतू वार्ष्णेय, राहुल वार्ष्णेय, अनुभव वार्ष्णेय, वैभव माथुर, ऋतिक वार्ष्णेय, नीलू वार्ष्णेय, कमल देवल आदि मौजूद रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

जनगणना-2027 के दूसरे चरण की तैयारियों को लेकर डीएम ने की समीक्षा

Spread the loveबदायूं। जनगणना-2027 के प्रथम चरण के सफलतापूर्वक पूरा होने के बाद दूसरे चरण …