Breaking News

हनुमान जी पर चोला चढ़ाने से दूर होते है सारे कष्ट

Spread the love

हनुमान जी पर चोला चढ़ाने से दूर होते है सारे कष्ट

बिल्सी। तहसील रोड स्थित शिव शक्ति ओम मंदिर पर शनिवार को नगर की श्री बालाजी भक्त मंडली के सेवादारों ने बालाजी महाराज का भव्य श्रृंगार कर विशेष चोला चढ़ाया। इसके बाद यहां बाबा के भक्तों ने पूजा-अर्चना की। इसके बाद बाबा का भोग लगाया गया। यहां सभी भक्तों ने आरती के साथ हनुमान चालीसा का पाठ भी किया। उसके बाद यहां सभी को प्रसाद का वितरण किया गया। मोहल्ला संख्या चार सिरासौल रोड स्थित श्री संकट मोचन दरबार में मंहत संजय शर्मा ने हनुमान जी पर चोला चढ़ाकर प्रसाद का वितरण किया। उन्होनें बताया कि जो भी भक्त बाबा पर पूरी श्रध्दा से चोला चढ़ाता है, तो बाबा उसके सारे कष्ट दूर कर देते है। इधर, तहसील क्षेत्र के गांव गुधनी-खौंसारा स्थित बलदेव धाम पर आचार्य ललित शर्मा और भक्तों ने बाबा पर चोला चढ़ाकर भव्य श्रृंगार किया।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

विशाल भंडारे में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, वैश्य समाज ने दिया एकता का संदेश

Spread the loveउझानी। राष्ट्रीय वैश्य एकता दल (RVED) एवं समस्त वैश्य परिवार के सहयोग से …