Breaking News

शिव भक्तों ने महाकाल मंदिर पर कराया भंडारा

Spread the love

शिव भक्तों ने महाकाल मंदिर पर कराया भंडारा

बिल्सी। मोहल्ला संख्या पांच में स्थित महाकाल मंदिर पर शनिवार को सावन माह के उपलक्ष्य में शिव भक्तों ने एक भंडारा आयोजित कराया। जिसमें सैकड़ों लोगों ने बाबा का प्रसाद ग्रहण किया। यहां सबसे पहले समाजसेवी तेजेंद्र सागर समेत भक्तों ने शिव मंदिर में महाकाल को प्रसाद का भोग लगाया। उसके बाद कन्याओं को सहभोज कराया गया। तब कहीं जाकर लोगों को प्रसाद का वितरण शुरु किया गया। बाबा का प्रसाद पाने के लिए यहां लोगों को भीड़ लग गई। बताते है जो भी भक्त सावन माह में भंडारे का आयोजव कराते है, काफी पुण्य लाभ मिलता है। इसको सफल बनाने में पूर्व चैयरमेन ओमप्रकाश सागर, तेजेंद्र सागर, राजीव कुमार, युधिष्ठर सिंह, सोमेंद्र पाल, नाथूराम भारती, प्रेमपाल, धर्मवीर, परमानन्द, गिरवर सिंह आदि का विशेष सहयोग रहा। इधर, वजीरगंज रोड पर स्थित पंडित बाबा रामचंद्र शर्मा महाविद्यालय के प्रबंधक प्रशांत शर्मा एवं प्राचार्य नेहा शर्मा ने कांवड़ियों के लिए फलों का वितरण किया।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

विशाल भंडारे में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, वैश्य समाज ने दिया एकता का संदेश

Spread the loveउझानी। राष्ट्रीय वैश्य एकता दल (RVED) एवं समस्त वैश्य परिवार के सहयोग से …